August 5, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर

महिला दिवस पर ग्वालियर की कलचुरी महिलाओं की अनोखी पहल, जरूरतमंद बच्चों के काम आएंगी पुरानी पुस्तकें

ग्वालियर।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दरअसल आधी दुनिया की चेतना का उदघोष है, जिसे दुनिया 110 साल से मनाती आ रही है। कलचुरी महिला मंडल ग्वालियर की महिलाओं ने इस बार महिला दिवस पर एक अनोखी पहल की है। संस्था ने तय किया है कि संस्था आगामी अप्रैल माह से बच्चों की पुरानी पाठ्यपुस्तकें एकत्र कर एक स्थान पर उनका संग्रह करेगी ताकि जरूरतमंद बच्चे जो किताबें खरीद नहीं सकते, इन पुस्तकों का उपयोग कर सकें।

कलचुरी महिला मंडल ग्वालियर की अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने इस अवसर पर संस्था की सभी समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आय़ोजन हुआ, महिलाओं के मुद्दों पर एक क्विज प्रतियोगिता भी की गई। अंत में सभी महिलाओं ने मंडल की अध्यक्ष को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन हेमलता शिवहरे ने किया। कार्यक्रम में रेणु शिवहरे, सोनम शिवहरे, कीर्ति गुप्ता, वंदना गुप्ता, मोहिनी शिवहरे, रजनी शिवहरे आदि उपसथित रहे। 

बता दें कि 8 मार्च 1908 को अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 15 हज़ार महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट देने की माँग के साथ विरोध प्रदर्शन निकाला था। 1910 में इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ़ वर्किंग वीमेन में 8 मार्च को इंटरनेशनल महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया जिस पर सहमति बनी और 1911 में 8 मार्च को पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। 
 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    शिक्षा/करियर, समाचार

    मुंबई में नींबू-पानी बेचने वाले की होनहार बेटी का

    समाचार, समाज

    ‘कलचुरी’ के अंतर्गत हो हमारी गणना, महेश्वर बने ‘राजराजेश्वर

    समाचार

    अपने इतिहास को दोहराएगी अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा;

    समाचार, समाज

    शिवहरे समाज समिति झांसी की नवीन कार्यकारिणी ने संभाला

    समाचार

    आगराः ताजगंज निवासी श्री जगदीश प्रसाद शिवहरे का निधन;

    समाचार

    आगरा के ऐतिहासिक कैलाश मेले में शिवहरे परिवार ने