—————-उठावनी सूचना———————
हमारे पूज्य श्री गोपालदास गुप्ता पुत्र स्व. लाला विशंभरनाथ शिवहरे का स्वर्गवास शुक्रवार दिनांक 16.04.2021 को हो गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप और रविवार को लागू कोरोना लॉकडाउन के चलते उनकी सामाजिक उठावनी निरस्त कर दी गई है। पारिवारिक उठावनी रविवार दिनांक 18.04.2021 को साय 4 सै 5 बजै निज निवास ‘107- एमआईजी, जवाहरपुरम कालोनी, नीलगिरी कालोनी के बराबर, अलबतिया रोड, आगरा’ पर होगी। शुभेच्छुओं से अनुरोध है कि वे अपने स्थान से ही उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से करें और मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों अपनी शोक संवेदनाएं प्रेषित कर सकते हैं।
शोकाकुलः-
विजयलक्ष्मी गुप्ता (पत्नी),
योगेश गुप्ता ‘भुल्लन’-सपना (पुत्र-पुत्रवधु)
सरिता-आशु, संध्या-राकेश (पुत्री-दामाद)
सीमन्त साहू, सोम साहू (भाई)
राजेश शिवहरे, संदीप गुप्ता, मयंक गुप्ता (भतीजे)
कनक (पौत्री), विनायक (पौत्र), ओम, वासु (धेवते), गौरी, काव्या (धेवती)
एवं समस्त ‘शिवहरेवाणी’ परिवार।
ससुराल पक्षः
अशोक कुमार, वीरेंद्र गुप्ता (शिवहरे) एडवोकेट (सालेगण)
विकास, लवकेश गुप्ता एडवोकेट, अनुराग (भतीजे)
संपर्कः-8979523523
प्रतिष्ठानः-
कनक टूल्स, आगरा।
रिद्धी-सिद्धी ओवरसीज, आगरा
——————————-
आगरा।
आगरा में प्रतिष्ठित शू-कंपोनेंट कारोबारी श्री गोपालदास गुप्ता (शिवहरे) नहीं रहे। वह दो दिन से बीमार थे, आज सुबह करीब 10.30 बजे तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही सांस छोड़ दी। वह 75 वर्ष के थे। उनकी अंतिम यात्रा शाम 5 बजे उनके निवास ‘107, एमआईजी, जवाहरपुरम कालोनी, नीलगिरी कालोनी के बराबर, अलबतिया रोड, आगरा’ से ताजगंज स्थित श्मशानघाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मूल रूप से ‘13/313, गुजराती पाड़ी, नाई की मंडी’ निवासी श्री गोपालदास गुप्ता (पुत्र स्व. श्री विशंभरनाथ गुप्ता) जुझारू प्रवृत्ति के व्यक्ति थे जिन्होंने तमाम संघर्षों का सामना करते हुए बड़ी मेहनत और कौशल से अपना कारोबार स्थापित किया, जिसे उनके सुयोग्य पुत्र योगेश गुप्ता ‘भुल्लन’ आगे बढ़ा रहे हैं। वह अपने पीछे पत्नी श्रीमती गुड़्डी देवी के साथ पुत्र योगेश गुप्ता और दो पुत्रियों सपना और संध्या के भरे-पूरे परिवारों को बिलखता छोड़ गए हैं। वह शिवहरेवाणी के संस्थापक स्व. श्री कामता प्रसाद साहू ‘उदित’ के भतीजे थे।
श्री गोपालदासजी के अचानक यूं चले जाने से पूरा परिवार स्तब्ध है। परिवार में बीते आठ महीने के अंदर यह चौथी दुखद घटना है। बीते वर्ष अगस्त में उनके भतीजे स्व. श्री मुकेश शिवहरे, दिसंबर माह में उनके छोटे भाई स्व. श्री मोहनलाल गुप्ता का निधन हो गया, और अभी एक महीना पूर्व ही उनकी बहन श्रीमती साधना गुप्ता भी नहीं रहीं थीं। श्री गोपालदास गुप्ता आगरा के प्रतिष्ठित अधिवक्ता श्री वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट के बहनोई थे।
