—————उठावनी सूचना————
द्रवित ह्रदय से सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे पूज्य पिताजी श्री ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र स्व. श्री लज्जाराम शिवहरे (मूल निवासी हल्का मदन, नाई की मंडी) का स्वर्गवास मंगलवार दिनांक 22.12.2020 को हो गया है। उनकी उठावनी बुधवार दिनांक 23.12.2020 को अपराह्न 2 बजे से 3 बजे हमारे निवास G-97, ओलिविया कालोनी, रामपुर रोड, हल्द्वानी में होगी।
शोकाकुलः-
नवल किशोर गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता (पुत्रगण)
संपर्क-9837560301
——————–
हल्द्वानी (उत्तराखंड)
पूर्व आबकारी ठेकेदार श्री ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र स्व. श्री लज्जाराम शिवहरे का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार-मंगलवार की रात्रि करीब 2 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
आगरा में शिवहरे गली, नाई की मंडी के मूल निवासी श्री ओमप्रकाश गुप्ता हल्द्वानी (उत्तराखंड) में अपने पुत्र एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री राजकुमार गुप्ता के साथ रह रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार दिनांक 22 दिसंबर को दोपहर बाद श्री राजकुमार गुप्ता के निवास जी-97, ओलिवियो कालोनी, रामपुर रोड हल्द्वानी से श्मशानघाट के लिए प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
श्री ओमप्रकाश गुप्ता अपने पीछे तीन पुत्रों नवल गुप्ता (नोएडा), राजकुमार गुप्ता ‘राजू भाई’ और मुकेश गुप्ता (मुंबई) के साथ ही तीन बेटियों सरिता गुप्ता पत्नी स्व. श्री चेतन गुप्ता (हल्द्वानी), गुड्डी पत्नी श्री राजकुमार गुप्ता (अर्जुन नगर, आगरा) और अनीता गुप्ता पत्नी श्री शैलेंद्र कुमार शिवहरे ‘शैलू भाई ब्रश वाले’ (ट्रांसयमुना कालोनी, आगरा) के भरे-पूरे परिवार छोड़ गए हैं।