September 12, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

युवा जोश से लबरेज हैं ये ‘बुजुर्ग’; भोपाल में वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज का 28वां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह

भोपाल।
देखना साथ छूटे न बुज़ुर्गों का कहीं
पत्ते पेड़ों पे लगे हों तो हरे रहते हैं।
जिस तरह जड़ें और मुख्य तना पेड़ को संभालते हैं, वैसे ही बुजुर्ग अपने अनुभवों से परिवार औऱ समाज को बचाए रखते हैं। भोपाल के कलार समाज में भी कुछ ऐसा ही है, जहां ‘वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज भोपाल’ के बैनर तले कलचुरी समाज के तमाम बुजुर्ग अपने सेवा कार्यों से युवा पीढ़ी को प्रेरित कर उन्हें समाज से जोड़ रहे हैं।
55 की उम्र पार चुके सेवाभावी कलचुरी समाजजनों की संस्था वरिष्ठ नागरिक ‘मंच कलार समाज भोपाल’ ने बीते रविवार को अपना 28वां स्थापना दिवस बड़े जोरशोर से सेलिब्रेट किय। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं व समाजबंधुओं को स्म्मानित भी किया गया। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयनारायण चौकसे ने कहा कि सामाजिक सेवा के लिए स्वजातीय वरिष्ठ नागरिकों (मंच) के जोश और उत्साह को देखते हुए वह तो इन्हें युवा ही मानते हैं। सबसे खास बात यह है कि मंच का नेतृत्व एक महिला श्रीमती कल्पना आईडी राय बड़ी कुशलता से संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज की प्रगति का सूचक है।
कोलार रोड़ स्थित जेके अस्पताल परिसर में सीएमई हॉल में आयोजित समारोह का शुभारंभ भगवान राज राजेश्वर श्री सहस्रबाहु जी के पूजन-अर्चना के साथ हुआ। अध्यक्ष श्रीमती कल्पना आईडी राय ने मंच की गतिविधियों एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों शकुंतला पीसी राय, डा. आरके पटेल, रमेशचंद्र मालवीय, पुरुषोत्तम चौकसे, जीएल राय, गिरजा प्रसाद मालवीय, डीपी गुप्ता, मंजू राज और शकुन राय का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति भेंटकर सम्मान किया गया।
गोल्डन जुबली सम्मान
वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले दंपतियों को भी सम्मानित किया गया, इनमें डा. आरके पटेल एवं डा. मालती पटेल, पीडी राय एवं श्रीमती नीता राय और श्री विजय सिंह एवं श्रीमती रामकुंवर जायसवाल शामिल रहे।
मेधावियों का सम्मान
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। दसवीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले अनुज राय, नंदिनी राय को, जबकि 12वीं के लिए वैभवी मालवीय एवं दिव्यांश जायसवाल को सम्मानित किया गया। बीबीए में अत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए भूमिका राय तथा अन्य उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों का भी सम्मान किया गया। पीएचडी पूर्ण करने पर डा. हृदेश शिवहरे एवं डा. पवन चौकसे, पुस्तक लेखन के लिए डा. दीपक राय तथा डिप्टी कलक्टर के पद पर चयनित होने पर यह यशराय मालवीय को सम्मानित किया गया।
डा. मालवीय का अभिनंदन
कलचुरी समाज के आराध्य भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की महिमा पर आधारित फिल्म जय महिष्मती का निर्माण करने वाले डा. एलएन मालवीय को ‘फिल्म सृजन सम्मान’ से विभूषित किया गया। फिल्म के निर्देशक रामशंकर शिवहरे एवं उनके सहयोगी ओपी गुलेरे को भी सम्मानित किया गया।
युवा समाजसेवी सम्मानित
समारोह में साज के विभिन्न कार्यक्रमों में उल्लेखनीय सहयोग के लिए वीरेंद्र पप्पू राय, राजेश राय, प्रमोद राय, संजय चौकसे, सुधाकर राउत, परितोष मालवीय को सम्मानित किया गया।
भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, मंच की संरक्षिका श्रीमती पूनम जयनारायण चौकसे (वाइस चेयरपर्सन, एलएनसीटी), राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय (सीहोर), मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री श्रीमती मंजू राय एवं मध्य प्रदेश पिछड़ा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रवि मालवीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

द्वितीय पुण्य-स्मरणः स्व. श्री प्रभाकर गुप्ता

Uncategorized, करियर

‘राजा जनक’ और ‘राजा दशरथ’ का स्वागत करेगा शिवहरे

समाचार

भिंडः श्री सुरेंद्र नाथ गुप्ता ‘शिवहरे’ की उठावनी 12

समाचार

झांसी के नीतेंद्र राय ‘फौजी’ को दिया जाएगा ‘शिवहरे

समाचार

आगराः श्रीमती लज्जावती गुप्ता ‘शिवहरे’ की उठावनी 7 सितंबर

समाचार

मिस वर्ल्ड के ताज से चूकीं मगर दिलों को