आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज का होली मिलन समारोह गुरुवार, 5 मार्च 2026 को राधाकृष्ण मंदिर में शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने शिवहरेवाणी को यह जानकारी दी है।

दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष विजनेश शिवहरे और राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सभी समाजबंधुओं, महिलाओं व बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपनी उपस्थिति से होली मिलन समारोह की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है जहां चंदन का तिलक चित्त को और स्वादिष्ट ठंडाई मन को पवित्र शीतलता प्रदान करेगी।
अरविंद शिवहरे ने कहा कि समाज के बुजुर्गों औऱ वरिष्ठ जनों के मार्गदर्श में समारोह बहुत आत्मीय वातावरण में होगा, जहां प्रतिभाशाली समाजबंधु, महिलाएं अथवा बच्चें बेझिझक होकर भजन, गीत, डांस, कविता, चुटकुला अथवा कोई भी मनोरंजक प्रस्तुति दे सकते हैं।
बता दें कि गत छह वर्षों से आगरा में शिवहरे समाज की दोनों धरोहरों के प्रबंध समितियां मिलकर ‘एक’ होली मिलन समारोह का आयोजन करती आ रही है। गत वर्ष दाऊजी मंदिर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था, इस बार यह राधाकृष्ण मंदिर में होने जा रहा है।
