भोपाल।
भोपाल की प्रतिष्ठित शैक्षणिक समूह ‘एलएनसीटी ग्रुप’ ने घोषणा की है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले कलचुरी समाज के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए उनके किसी भी शिक्षण संस्थान में एडमिशन लेते हैं, तो उन्हें निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

यह घोषणा एलएनसीटी ग्रुप के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे ने बीते रोज अखिल भारतीय हैहय क्षत्रिय कलचुरी महासभा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की। महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. चौकसे ने इस वर्ष 12वीं की मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाली सुश्री खुशी राय को सम्मानित करते हुए प्रोत्साहन स्वरूप उनके समक्ष यह प्रस्ताव रखा। आगे उन्होंने कहा कि न केवल सुश्री खुशी राय, बल्कि कलचुरी समाज का कोई भी बच्चा जिसने 12वीं की किसी भी बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है, वह उनके किसी भी शिक्षण संस्थान में एड़मिशन लेना चाहता है तो उसे निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। यदि उनके यहां एडमिशन नहीं भी लेता है, तो भी वह समाज द्वारा निर्धारित सहायता प्रदान करने में अपने योगदान और भूमिका से पीछे नहीं रहेंगे।

अखिल भारतीय हैहय कल्चुरी महासभा की मध्य प्रदेश इकाई की वार्षिक बैठक एवं शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन एल.एन.मेडिकल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया जिसमें महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष आ. डॉ अनुपम चौकसे जी, महासचिव एडवोकेट एम.एल.राय जी, महापौर श्रीमती मालती राय जी, डॉ. एल.एन.मालवीया जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती गुंजन चौकसे जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौकसे जी,नव नियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्विनी राय जी, जिला उपाध्यक्ष श्री हरीराम राय जी, सभी महिला पदाधिकारी एवंराष्ट्रीय एवं प्रदेश के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

भोजन के उपरांत सभी पदाधिकारियों तथा प्रतिनिधियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। डा. अनुपम चौकसे ने इस बार बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 98% अंक प्राप्त करने वाली सुश्री खुशी राय को नगद धनराशि देकर प्रोत्साहित किया कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री बीरेंद्र राय ने किया।















Leave feedback about this