कैलारस (मुरैना)।
मुरैना के कैलारस नगर में भगवान सहस्रबाहु की महिमा पर आधारित फिल्म ‘जय महिष्मती’ का प्रदर्शन हुआ। हालांकि शो से पहले लंबी मंचीय औपचारिकताओं और सहभोज कार्यक्रम के चलते फिल्म देर रात शुरू हो सकी, जिससे बहुत बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने से वंचित रह गए।
कार्यक्रम में मौजूद रहे फिल्म के निर्देशक-पटकथा लेखक श्री रामशंकर शिवहरे ने शिवहरेवाणी से बातचीत में इस बात पर खिन्नता भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि फिल्म का प्रदर्शन कहीं भी हो, शो पूरी तरह एक्सक्लूसिव होना चाहिए। उनका मानना है कि फिल्म प्रदर्शन के साथ किसी अन्य कार्यक्रम को जोड़ने से लोगों का ध्यान भटकता है और शो अपने मूल उद्देश्य में पूरी तरह सफल नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि फिल्म तैयार करने में निर्माता श्री एलएन मालवीयजी ने बड़े आर्थिक संसाधन और बड़े जतन लगाए हैं। कलचुरी समाज में फिल्म का प्रदर्शन पूरी तरह निःशुल्क प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि लोग भगवान सहस्रबाहु की महिमा को जान सकें और हमारे इष्ट हमारी सामाजिक एकता का आधार बन जाएं। आगे जहां कहीं भी फिल्म का प्रदर्शन हो, स्थानीय समाजबंधु इस बात का ख्याल रखें।


दरअसल रावत पैलेस में कार्यक्रम का आयोजन ब्रजेश शिवहरे को अखिल भारतीय हैहयवंशी क्षत्रिय कलचुरी महासभा का मुरैना जिला अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में ‘सामाजिक मंगल मिलन समारोह’ के रूप में किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) वेदप्रकाश शिवहरे मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर कलक्टर देवांशु शिवहरे (एमपी पीएससी टॉपर-2024), रामजीवन छोटे राय (नगर पालिका अध्यक्ष भांडेर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कलचुरी महासभा), सुरेश शिवहरे (अध्यक्ष कलचुरी महासभा, ग्वालियर), राहुल शिवहरे (चंबल संभाग अध्यक्ष, कलचुरी महासभा), केशव शिवहरे (चंबल संभाग प्रभारी, कलचुरी महासभा), रघुवीर राय (महामंत्री, कलचुरी महासभा ग्वालियर), धर्मवीर राय (वरिष्ठ समाजसेवी, ग्वालियर), चंद्रप्रकाश शिवहरे (मुरैना), रवि शिवहरे (अध्यक्ष, कलचुरी समाज धौलपुर), भगवती प्रसाद शिवहरे (अध्यक्ष, कल्चुरी महासभा जौरा), गिर्राज शिवहरे जी (अध्यक्ष, कल्चुरी महासभा सबलगढ़) मंचासीन रहे।


जिला अध्यक्ष ब्रजेश शिवहरे ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि लहार की तरह कैलारस में भी समाज की एक धर्मशाला का निर्माण कराया जाए, जहां समाजबंधु अपने मांगलिक कार्यक्रम कर सकें। सभी ने करतल ध्वनि से उनकी इस घोषणा का स्वागत किया। इस रामजीवन छोटे राय ने कहा कि जब भी धर्मशाला का निर्माण होगा, वह उसमें दो लाख रुपये का स्वैच्छिक योगदान करेंगे। लहार से आए राहुल शिवहरे ने भी एक लाख रुपये का योगदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ब्रजेश शिवहरे धर्मशाला निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ें, सच्चे मन प्रयास करे। लहार में एक साल के अंदर हमने धर्मशाला का संकल्प साकार किया, तो कैलारस के लिए भी यह कोई असंभव बात नहीं है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाजबंधु, मातृशक्ति और युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिन्हों द्वारा सम्मान किया गया।




इधर कार्यक्रम के साथ-साथ सहभोज भी शुरू हो गया। देर रात सहभोज के पश्चात फिल्म ‘जय महिष्मती’ का प्रदर्शन शुरू हुआ लेकिन तब तक ज्यादातर लोग अपने घर लौट चुके थे, और कुछ लोग भी फिल्म का आनंद ले सके।























Leave feedback about this