November 2, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
Uncategorized शिक्षा/करियर समाचार

झांसी के कलचुरी समाज ने अपने मेधावी बच्चों का किया सम्मान; डा. शैलेंद्र शिवहरे और देव जायसवाल का अभिनंदन; शानदार रहा लगातार दसवां समारोह

झांसी।
मेधा तो अपने रास्ते खुद बना ही लेती है, और यदि कोई समाज अपने मेधावी बच्चों का सम्मान करता है, तो दरअसल वह अपनी ही प्रगति के रास्ते खोल रहा होता है। झांसी के कलचुरी समाज ने जनपद के स्वजातीय मेधावी बच्चों का सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

खास बात यह है कि ‘कलचुरि कलार सर्ववर्गीय समाज, झांसी’ के तत्वाधान में यह लगातार 10वां मेधावी छात्र-छात्रा समारोह था जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडियेट में उत्कृष्ट अंक लाने वाले 81 बच्चों को सम्मानित किया गया। भगवंतपुरा स्थित पैराडाइज गार्डन के एसी हॉल में आयोजित समारोह का शुभारंभ कलचुरी समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन क चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ जिसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। तत्पश्चात हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडियेट की बोर्ड परीक्षाओं (यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई) में 60 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्वजातीय छात्र-छात्राओं को मेडल व सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इनमें से 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 11 बच्चों ‘अति-विशिष्ट प्रतिभा’ सम्मान प्रदान किया गया। इनके अलावा झांसी में नक्षत्र डायग्नोस्टिक केंद्र (कमला हॉस्पिटल) में अपनी चिकित्सा सेवाएं दे रहे डा. शैलेंद्र शिवहरे (एमबीबीएस, डीएनबी) और हाल में देश की सबसे कठिन ‘जेईई एडवांस’ परीक्षा में 631वीं ऑल इंडिया ओबीसी रैंक हासिल कर आईआईटी में प्रवेश पाने वाले श्री देव जायसवाल का शॉल, माला व प्रमाण-पत्र देकर विशेष अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और वरिष्ठ समाजसेवियों समेत कुल 136 कलचुरी बंधुओं का सम्मान किया गया और हर सम्मान पर हॉल बार-बार तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र राय ने अपने संबोधन में बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह जैसे सामाजिक आयोजन अन्य स्वजातीय बच्चे भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। विशिष्ट अतिथि श्री पुष्पेंद्र राय बड़ौरा ने अपने संबोधन में कहा कि ‘कलचुरि कलार सर्ववर्गीय समाज, झांसी’ पिछले दस वर्ष से मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह करती आ रही है जो अपने आपमें बहुत सराहनीय है। संस्था के अध्यक्ष श्री हृदेश राय ने कार्यक्रम की अध्य़क्षता में आयोजित समारोह में कलचुरी महासभा ललितपुर के अध्यक्ष श्री शालिगराम राय, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अशोक राय (आसरा) और श्री कृष्ण मुरारी राय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन संस्था के महामंत्री श्री भारत भूषण राय ने किया। पूर्व पार्षद श्री राजेश राय ने सभी का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने स्वादिष्ट सहभोज का आनंद लिया।

कार्यक्रम में सर्वश्री रामकृपाल राय, डॉ डी एस गुप्ता, चंद्रप्रकाश राय (बंगरा) ,राधे राय, गुलजारीलाल राय, रामबाबू महाजन, रामकिशोर राय (एड), चतुर्भुज राय, चंद्र मोहन राय, विनोद राय(बार) अशोक राय खाती बाबा, मनोज राय, रज्जन बाबू राय, राम अवतार राय, देवेंद्र राय, राज बिहारी राय, राहुल शिवहरे, ब्रजेंद्र राय,हेमंत राय हंसारी,राजेंद्र राय, राजकुमार राय, आनंद जायसवाल, अजय राय, हेमंत राय, राजेश राय, मुकेश राय, सुरेंद्र राय, अतुल राय, अनिल राय, अर्पित राय, राम राजा शिवहरे, डॉ अमित राय, विशाल राय, अमित राय, सुभाष चंद्र राय, सुनील राय, डॉ जितेंद्र राय, रवि राय, प्रिंस राय, अलख राय, विकास राय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

झांसी बना वीरेंद्र राय की लोकप्रियता की ‘झांकी’; भव्य

समाचार, समाज

झांसी को मिलेगी कलचुरी भवन की सौगात; श्री वीरेंद्र

समाचार

भगवान सहस्रबाहु के प्रमाणित चित्र और प्रतिमा; विद्रूप चित्र

समाचार

कलचुरी समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया मउरानीपुर का

समाचार

राष्ट्रीय अध्यक्ष की शपथ से पहले झांसी को ‘कलचुरी

समाचार, समाज

अहमदाबाद में कलचुरी एकता का महाकुंभ बना ‘गरबा महोत्सव’;