July 29, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
Uncategorized समाचार समाज

दाऊजी मंदिर में ‘सुंदर-कांड’ पाठ से होगा नए साल का स्वागत; पहले मंगलवार को रामभाई की संगीतमयी प्रस्तुति के बाद महाआरती और भोजन-प्रसादी

आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर दाऊजी मंदिर में नए साल का स्वागत सुंदरकांड पाठ से होगा। नए साल के पहले मंगलवार यानी 6 जनवरी को मंदिर परिसर में ‘हनुमान-भक्त राम’ श्री कुलभूषण गुप्ता ‘रामभाई’ सुंदरकांड की संगीतमयी प्रस्तुति देंगे।

यह निर्णय बीते रविवार को दाऊजी मंदिर कार्यकारिणी की बैठक में किया गया। बैठक में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से आयोजन की रूपरेखा तय की गई। सुंदरकांड का आय़ोजन अपराह्न 3 बजे से होगा और शाम सात बजे महाआरती और भोग के बाद सभी स्वजातीय भक्तजनों के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। दाऊजी मंदिर अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे औऱ उनकी समस्त कार्यकारिणी ने शिवहरे समाजबंधुओं से सुंदरकांड आयोजन में सपरिवार पधाकर सुंदरकांड के श्रवण का पुण्य-लाभ अर्जित करने औऱ भोजन-प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है। कार्यकारिणी की बैठक में मंदिर के रखरखाव से संबंधित अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए।

बिजनेश शिवहरे ने बताया कि आगरा में शिवहरे युवाओं के संगठन ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ प्रत्येक वर्ष के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ कराती है औऱ गत चार वर्षों से यह आयोजन दाऊजी मंदिर में होता आ रहा है। इस बार दाऊजी मंदिर समिति ने सुंदरकांड कराने का निर्णय लिया है तो ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ इसमें भी सहयोग करेगी।

बिजनेश शिवहरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राज शिवहरे, महासचिव आशीष शिवहरे (जिज्ञासा पैलेस), कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष सुनील शिवहरे, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य धर्मेश शिवहरे, मोतीलाल शिवहरे, हरीश शिवहरे ‘गुड़ियल’, आशीष शिवहरे (नार्थ ईदगाह कालोनी), विजय शिवहरे (सिकंदरा) आदि उपस्थित रहे। संचालन सचिव वीरेंद्र गुप्ता शिवहरे एडवोकेट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा/करियर, समाचार

स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने

समाचार, समाज

झांसी के कलचुरी समाज से रूबरू हुए मंत्री दिलीप

समाचार

द्वितीय पुण्य-स्मरणः स्व. श्री स्वतंत्र कुमार शिवहरे ‘लालाजी’

समाचार

फिरोजाबादः श्री राजकुमार शिवहरे की शोकसभा 29 जुलाई को

समाचार

आगरा में 20 सितंबर को होगा ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं

समाचार

आगराः श्रीमती कमलेश गुप्ता ‘पत्नी स्व. श्री रमेशचंद्र गुप्ता’