September 15, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय ने मरीजों की सेवा कर मनाया जन्मदिन; झांसी मेडिकल कालेज परिसर में काटा केक

झांसी।
अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक राय ने शनिवार को अपना 64वां जन्मदिन मेडिकल कालेज परिसर में मरीजों और तीमारदारों की सहायता व सेवा करते हुए मनाया। इस दौरान उपस्थित रहे शहर के गणमान्य नागरिकों व समाजसेवियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि आसरा बिल्डर ग्रुप के चेयरमैन अशोक राय गत कुछ वर्षों से अपने जन्मदिन पर इसी प्रकार सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। शनिवार सुबह मेडिकल कालेज परिसर में अशोक राय ने मरीजों और तीमारदारों के बीच पहले बर्थडे-केक काटा, और उसके बाद उन्हें भोजन व खिचड़ी का वितरण किया गया। दोपहर में खीर एवं ताजे फल वितरित किए गए। इस सेवा से तृप्त व प्रसन्न मरीजों और तीमारदारों ने अशोक राय को स्वस्थ एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने अशोक राय को जन्मदिन की बधाई दी। हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी सेवा कार्य स्वजातीय समाजसेवी राजबिहारी राय द्वारा संचालित कुंज सेवा दल के माध्यम से अशोक राय के सुपुत्र अंकित राय एवं अमित राय की देखरेख में संपन्न हुए। कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुमित राय, नरेश राय, विजित सिंघल, अवधेश निरंजन (बुंदेलखंड अध्यक्ष, कुर्मी महासभा), डॉ. वी. के. निरंजन, रामकिशन निरंजन, अनिरुद्ध शर्मा, सौरभ राय सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

यहां से घर लौटने पर अशोक राय की जीवनसंगिनी श्रीमती रेखा राय, दोनों पुत्रवधुओं श्रीमती शालिनी अंकित राय और श्रीमती प्रियंका अमित राय के साथ ही पुत्री डा. सुश्री मेहा राय (कैंसर सर्जन) ने पारिवारिक माहौल में उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

दाऊजी मंदिर में 50 साल बाद पधारे राजा दशरथ

समाचार

12वीं पुण्यतिथिः स्व. श्री कामता प्रसाद साहू ‘उदित’

समाचार

द्वितीय पुण्य-स्मरणः स्व. श्री प्रभाकर गुप्ता

Uncategorized, करियर

‘राजा जनक’ और ‘राजा दशरथ’ का स्वागत करेगा शिवहरे

समाचार

भिंडः श्री सुरेंद्र नाथ गुप्ता ‘शिवहरे’ की उठावनी 12

समाचार

झांसी के नीतेंद्र राय ‘फौजी’ को दिया जाएगा ‘शिवहरे