September 20, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर समाज

बच्चों ने हुनर के रंगों से सजाई समर-कैंप की आखिरी शाम; राधाकृष्ण मंदिर में शिवहरे सशक्त महिला मंडल के समर कैंप में रंगारंग समापन

आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर राधाकृष्ण मंदिर में ‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ के 15 दिनी ‘क्रियेटिव एक्टिविटी समर कैंप’ का रंगारंग समापन शनिवार 20 जून को हुआ। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने समर कैंप में सीखे हुनर का प्रदर्शन किया। वह एकल और सामूहिक डांस प्रस्तुतियां दीं, कैंप में तैयार मेहंदी डिजाइन, स्कैचिंग आर्ट और वेस्ट मैटेरियल से बनाए वॉल हैंगिंग्स, फोटो फ्रेम, आकर्षक कैंडल्स जैसे आर्टिकल डिस्प्ले किए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता ने बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए ‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ का आभार व्यक्त किया जो उन्होंने भीषण गर्मी में भी बच्चों के लिए समय निकाला। उन्होंने कहा कि यह ऐसा दौर है जिसमें बच्चों के लिए नए-नए हुनर और स्किल्स सीखना, पढ़ाई करने जितना ही जरूरी हो गया है। बच्चों ने समरकैंप में सीखे कौशल का आज जिस आत्मविश्वास के साथ सुंदर प्रदर्शन किया है, उसके लिए कैंप में चलाने वाली मातृशक्ति बधाई की पात्र है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरविंद गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राधाकृष्ण मंदिर के महासचिव मुकुंद शिवहरे एवं शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू ने भगवान सहस्रबाहु के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद बारी थी बच्चों की, जिन्होंने समर कैंप की इस आखिरी शाम को अपने हुनर के रंगों से सजा दिया। मिष्टी, ऱिषिका, शगुन, सताक्षी, बबली आदि बच्चों ने एकल एवं सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुति से दिल जीत लिया। उन्होंने क्लासिकल से लेकर कंटेंप्रेरी और वेस्टर्न तक हर प्रकार की डांस प्रस्तुतियां दीं जो कोरियोग्राफर (डांस टीचर) आकांक्षा गुप्ता ने कैंप में उनसे तैयार कराईं। आकांक्षा गुप्ता फिरोजाबाद में शिवहरे समाज के अध्यक्ष श्री कमल गुप्ता एडवोकेट की पुत्री हैं। बच्चों की हर प्रस्तुति पर राधाकृष्ण मंदिर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

कैंप में ब्यूटीशियन मीनाक्षी शिवहरे से ‘ब्यूटी पार्लर’ और ‘साड़ी ड्रैपिंग’ के गुर सीखने वाली नंदिनी, राधिका, दिव्या और रिहा आदि ने खुद से तैयार होकर कैटवॉक से सबको इंप्रैस कर दिया। इसी तरह ऋषिका, मोनिका और लव्यंश ने वेस्ट मैटेरियल से बनाए फोटो फ्रेम, पेंसिल होल्डर, पेपर फ्लावर, राखी, फैंसी बैंड आदि डिस्प्ले किए। कैंप में इन बच्चों को कंचन गुप्ता एवं उपासना गुप्ता ने ये हुनर सिखाए। इसी तरह राशि खंडेलवाल शिवहरे से स्कैचिंग और मेंहदी सीखने वाले बच्चों ऋषिका, नित्या, एकता, लव्यंश, पूजा, लतिका और सोनिया ने एक से बढ़कर एक शानदार डिजायन से हैरान कर दिया। बच्चियों ने चॉकलेट चने और ओरियो कतली जैसी नॉन फायर डिशेज से अतिथियों का मुंह मीठा कराया। बच्चों को इसकी ट्रेनिंग शैलजा गुप्ता ने दी थी। शिवहरे सशक्त महिला मंडल ने अतिथियों से सभी बच्चों को सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट प्रदान कराए। अतिथियों ने भी बच्चों को अपनी ओर से ‘हॉट एंड कोल्ड वॉटर बोटल’ गिफ्ट कीं। कैंप में प्रबंधन में भाग लेने वाली और सहयोग करने वाली महिलाओं को भी उपहार प्रदान किए गए।

अध्यक्ष श्रीमती कविता गुप्ता ने कैंप के समापन की विधिवत घोषणा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस शिविर में 25 बच्चों ने प्रशिक्षण लिया और उन्हें इस बात की खुशी है कि भीषण गर्मी में भी न तो बच्चों की ओर से और ना ही टीचर्स की ओर से कोई छुट्टी की गई। उन्होंने कहा कि महिला मंडल आगे भी समर कैंप आयोजित करता रहेगा और साल दर साल अपनी क्रियेटिव एक्टीविटीज में इजाफा करता रहेगा। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपील की कि सभी माता-पिता और पारिवारिक सदस्यों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चों को अपने धर्म, ग्रंथों और पूजा पद्यति के बारे में आवश्यक जानकारी दें, जिससे धर्म के रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें। कार्यक्रम का संचालन उपासना गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

नाई की मंडी के गणेश पंडाल में पहुंचे स्थानीय

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;

समाचार, समाज

उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न’ और

समाचार

दुखदः आगरा के श्री निर्मल शिवहरे का मुंबई में

वुमन पॉवर, समाचार, साहित्य/सृजन

दीपा के गणपति का अलग ही स्वैग; सात साल