September 19, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर समाचार

मुरैनाः शिवहरे महिला मंडल ने जमकर खेला डांडिया; रंजीता शिवहरे चुनी गईं क्वीन; विजेताओं को पुरस्कार

मुरैना।
शिवहरे महिला मंडल मुरैना ने नवरात्र के उपलक्ष्य में डांडिया महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जिसमें महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी की। महिलाओं ने पारंपरिक ड्रेस में लोकप्रिय गुजराती धुनों पर जमकर डांडिया खेला।

कार्यक्रम में रंग-बिंरंगे आकर्षक पारंपरिक पोशाक में पहुंचीं महिलाओं ने हाउसिंग गेम, म्यूजिकल चेयर, बॉल पासिंग और तंबोला जैसे मनोरंजक गेम्स भी खेले गए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने कुशल नृत्यांगना की तरह अपने हाथों में हांडियाओं को पारंपरिक गुजराती संगीत के साथ तालबद्ध कर घुमाते हुए नृत्य किया।

कार्यक्रम में डांडिया क्वीन स्पर्धा का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रीमती रंजीता शिवहरे को विजेता घोषित किया गया। उनके साथ विभिन्न गेम्स विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट जलपान के साथ हुआ।

कार्यक्रम में शिवहरे महिला मंडल मुरैना की अध्यक्ष अनिता शिवहरे, उपाध्यक्ष सुलेखा शिवहरे, पूर्व अध्यक्ष नीता शिवहरे, सचिव अंजना शिवहरे, कोषाध्यक्ष रंजीता शिवहरे, किरण, ममता, छाया, आशा, शांति, रानी, निशा, अंजना, रुचि, भारती, दीपा, मिथिलेश, उमा, ममता, रचना, भूमि, ममता, रश्मि, रुचि, सपना, रीना, सारिका, गुड़िया, नेहा, आयुषी, रिचा, संचिता, दीक्षा, सुनीता समेत महिला मंडल के सभी सदस्याएं शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;

समाचार, समाज

उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न’ और

समाचार

दुखदः आगरा के श्री निर्मल शिवहरे का मुंबई में

वुमन पॉवर, समाचार, साहित्य/सृजन

दीपा के गणपति का अलग ही स्वैग; सात साल

समाचार, समाज

भोपाल के डा. एलएन मालवीय और रामशंकर शिवहरे को