September 11, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
Uncategorized करियर

‘राजा जनक’ और ‘राजा दशरथ’ का स्वागत करेगा शिवहरे समाज; दाऊजी मंदिर में 12 सितंबर को शाम 5 बजे स्वागत समारोह

आगरा।
आगरा में ऐतिहासिक रामबारात एवं जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। और इधर, शिवहरे समाज की महिलाएं भी इस बड़े आयोजन में भागीदारी की दिशा में एक पहल करने जा रही हैं। ‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ ने समाज की धरोहर दाऊजी मंदिर में आगामी 12 सितंबर को एक कार्यक्रम रखा है जिसमें इस महोत्सव में राजा जनक और राजा दशरथ की जिम्मेदारी निभा रहे शहर के दोनों प्रतिष्ठित समाजसेवियों का स्वागत शिवहरे समाज की ओर से किया जाएगा।
शिवहरे सशक्त महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कविता रवि गुप्ता ने शिवहरेवाणी को यह जानकारी देते हुए समाज के सभी समाजबंधुओं व महिलाओं से इस बार के राजा जनक व रानी सुनयना और राजा दशरथ व रानी कौशल्या का स्वागत करने करने के लिए 12 सितंबर को शाम 5 बजे दाऊजी मंदिर में आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम इतने कम समय में बना है, कि सभी को व्यक्तिगत कह पाना संभव नहीं होगा लेकिन यह सबकी जिम्मेदारी बनती है कि वे वे कार्यक्रम में अवश्य पधारें, ताकि शिवहरे समाज महानगर में सर्वसमाज के बीच अपनी एकजुटता और संख्या-शक्ति प्रदर्शित कर सके।
बता दें कि महोत्सव में राजा जनक की जिम्मेदारी अशोक कुमार गोयल (एकेजी ग्रुप) को सौंपी गई हैं, उनकी जीवनसंगिनी श्रीमती लता गोयल की भूमिका सुनयना की रहेगी। इसी प्रकार श्री संजय सिंघल को राजा दशरथ की भूमिका दी गई है, जबकि रानी कौशल्या बनाई गई हैं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीता सिंघल। ये चारों विभूतियां शाम पांच बजे दाऊजी मंदिर पधारेंगी। कार्यक्रम एक घंटे का रहेगा।
श्रीमती कविता रवि गुप्ता ने कहा कि आगरा के इस ऐतिहासिक आयोजन से स्थानीय शिवहरे समाज का पुराना नाता रहा है। शिवहरे समाज को अब तक दो बार जनकपुरी की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है, और इनमें एक बार तो दाऊजी मंदिर में ही जनकपुरी सजाई गई थी। जनकपुरी को दाऊजी मंदिर में लाने में उनके ददिया श्वसुर स्व. श्री रामभरोसी गुप्ता ‘महाशयजी’ की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका थी क्योंकि उस दौर में वह रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भी हुआ करते थे, और उनकी अनुशंसा व प्रयास से ही यह संभव हो सका था। दादाजी की स्मृतियों से प्रेरित होकर ही उन्होंने राजा जनक और राजा दशरथ के सम्मान कार्यक्रम की परिकल्पना की है, जिसका मंडल की सभी बहनों ने समर्थन किया है। सभी महिलाएं कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

द्वितीय पुण्य-स्मरणः स्व. श्री प्रभाकर गुप्ता

समाचार

दुखदः भिंड निवासी समाजसेवी श्री सुरेंद्र नाथ गुप्ता ‘शिवहरे’

समाचार

झांसी के नीतेंद्र राय ‘फौजी’ को दिया जाएगा ‘शिवहरे

समाचार

आगराः श्रीमती लज्जावती गुप्ता ‘शिवहरे’ की उठावनी 7 सितंबर

समाचार

मिस वर्ल्ड के ताज से चूकीं मगर दिलों को

समाचार

शिक्षक दिवस विशेषः घनश्याम शिवहरे ने पहली ही सैलरी