July 31, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

विधायक प्रतिनिधि सौरभ शिवहरे फिरोजाबाद भाजपा की महानगर इकाई के मंत्री बने; विजय शिवहरे ने दी शुभकामनाएं;

फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद के युवा भाजपा नेता सौरभ शिवहरे को पार्टी की महानगर इकाई का मंत्री नियुक्त किया गया है। आगरा-फिरोजाबाद क्षेत्र से भाजपा विधायक (एमएलसी) श्री विजय शिवहरे के जनपद प्रतिनिधि के तौर पर अपनी सकारात्मक सक्रियता से राजनीतिक क्षेत्र में खास पहचान बना चुके सौरभ शिवहरे ने महानगर नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ पार्टी-हित में काम करने का संकल्प व्यक्त किया। महानगर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने सौरभ शिवहरे की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।

श्री सौरभ शिवहरे ने शिवहरेवाणी से बातचीत में विधायक श्री विजय शिवहरे का विशेष आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपना प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बताया। बता दें कि सौरभ शिवहरे गत दो वर्षों से विधायक श्री विजय शिवहरे के जनपद प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं, और इस नाते क्षेत्र के आमजन के सीधे संपर्क में हैं। जन-समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के चलते जनता के बीच एक साफ-सुथरी छवि वाले सकारात्मक सोच वाले युवा नेता के रूप में वह लोकप्रिय हुए हैं।

महानगर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री योगेंद्र कुमार गुप्ता के 32 वर्षीय पुत्र सौरभ शिवहरे व्यवहारकुशल, मधुरभाषी और धैर्यवान युवा नेता हैं जो क्षेत्र की जनता और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक सेतु बनकर जन-समस्याओं के त्वरित समाधान कराने का प्रयास करते हैं। विधायक श्री विजय शिवहरे ने सौरभ शिवहरे को शुभकामनाएं देते हुए उनसे उम्मीद जताई कि पार्टी के हित में सकारात्मक ऊर्जा से नई जिम्मेदारी का कुशल निर्वहन कर नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। वहीं शिवहरे समाज सेवा समिति फिरोजाबाद के अध्यक्ष श्री कमल गुप्ता एडवोकेट ने श्री सौरभ शिवहरे को बधाई देते हुए उनसे स्वजातीय बच्चों के जाति प्रमाणपत्र बनवाने औऱ अन्य ज्वलंत मुद्दों के समाधान की दिशा में प्रयास करने की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;

समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय

शिक्षा/करियर, समाचार

स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने

समाचार, समाज

झांसी के कलचुरी समाज से रूबरू हुए मंत्री दिलीप

समाचार

द्वितीय पुण्य-स्मरणः स्व. श्री स्वतंत्र कुमार शिवहरे ‘लालाजी’

समाचार

फिरोजाबादः श्री राजकुमार शिवहरे की शोकसभा 29 जुलाई को