October 7, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
Uncategorized समाचार

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता (शिवहरे) ने किशन गुप्ता (शिवहरे) को सौंपी महानगर की कमान; कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के बाद विशाल भंडारा

आगरा।
विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री अजय कुमार गुप्ता (शिवहरे) ने अपनी जिला कार्यकारिणी और नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष श्री किशन गुप्ता (शिवहरे) की नवीन कार्यकारिणी को हिंदुत्व की रक्षा की शपथ दिलाई। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सहभोज और भंडारे का आयोजन भी किया।

सिकंदरा-बोदला रोड पर कारगिल चौराहा स्थित ‘होटल डी जेल’ में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री अजय कुमार गुप्ता और मंडल प्रभारी सुश्री गंगा धाकड़ ने श्री किशन गुप्ता को महानगर अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपा। श्री अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ का लक्ष्य हिंदुत्व की रक्षा करना है, और हम इसके लिए निरंतर अभियान चलाते रहेंगे। उन्होंने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल मे अब तक चलाए गए अभियानों की जानकारी देते हुए आह्वान किया कि सभी हिंदू भाई अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ सनातन की जानकारी और संस्कार भी दें। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष श्री किशन गुप्ता (शिवहरे) ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हिंदुत्व को जगाने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे, और सनातन के गौरवपूर्ण इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा।

राजीव गुप्ता बने महानगर उपाध्यक्ष, अमित शिवहरे प्रवक्ता
इसके बाद मंचासीन अतिथियों भाजयुमो के जिलाध्यक्ष श्री शैली पंडित और भाजपा ब्रजक्षेत्र के कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र अग्रवाल ने जिला कार्यकारिणी में शामिल जिला उपाध्यक्ष पंकज गौतम, गौरव अग्रवाल, शिवांग गुप्ता, रानी प्रजापति, जिला संयोजक मधुरम दौनेरिया, जिला प्रभारी दीपक प्रजापति, मंत्री पीयूष बसंत को मनोनयन पत्र प्रदान किए। महानगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता (शिवहरे), महामंत्री रामकिशन गर्ग, महानगर संयोजक रोहित गर्ग, उपाध्यक्ष नरेश गर्ग और हरविंदर अरोड़ा, मीडिया प्रभारी अमित शिवहरे को मनोनयन पत्र दिए गए। मातृ शक्ति की जिलाध्यक्ष मीनू अग्रवाल के साथ उनकी कार्यकारिणी मे शामिल उपाध्यक्ष निशा अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, रागिनी सारस्वत, ऋतु भार्गव, मंत्री लक्ष्मी अग्रवाल, गीता दीक्षित, इंदू गौतम, सचिव त्रिषा सिंघल, सीमा पचौरी को शामिल किया गया है। तीनों नवगठित कार्यकारिणी (जिला, महानगर और मातृशक्ति जिला) के पदाधिकारियों ने हिंदूत्व रक्षा की शपथ ग्रहण की।

सहभोज और विशाल भंडारा
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष किशन गुप्ता, मंडल प्रभारी गंगा धाकड़ और राजेश शर्मा, प्रदेश मंत्री अश्वनी शर्मा, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष मीनू अग्रवाल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। अंत में श्री अजय कुमार गुप्ता ने आभार ज्ञापित किया। सहभोज किया और विशाल भंडारे के कार्यक्रम का समापन हुआ।

महासंघ को है यूएनओ से मान्यता
मंडल प्रभारी श्रीमती गंगा धाकड़ ने विश्व हिंदू महासंघ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक गैर राजनीतिक हिंदू संगठन है जो यूएनओ से रजिस्टर्ड है और 35 देशों में विस्तारित है। नेपाल के काठमांडु में इसका अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय है और गोरक्ष पीठ (गोरखपुर) के महंत व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। कार्यक्रम को श्री शैलू पंडित, श्री वीरेंद्र अग्रवाल, श्री राजेश शर्मा, श्री अश्वनी शर्मा और श्रीमती मीनू अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video