July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान के लिए तय किए नाम तय; 5 अक्टूबर के लिए तैयारियों की समीक्षा की

आगरा।
शिवहरे समाज एकता परिषद ने आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले ‘मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान’ एवं ‘शिवहरे रत्न सम्मान’ समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। रविवार को हुई बैठक में ‘शिवहरे रत्न सम्मान’ के लिए नाम भी तय कर लिए गए हैं जिनकी घोषणा अगली बैठक में की जाएगी।

यह जानकारी शिवहरे समाज एकता परिषद के संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे ने दी है। महासचिव अंकुर गुप्ता के निवास पर हुई बैठक में कोषाध्यक्ष वरुण गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि अब तक करीब 25 मेधावी बच्चों की प्रविष्टियां उन्हें प्राप्त हो चुकी हैं. और अनुमान है कि निर्धारित 15 सितंबर तक यह संख्या 50 को पार कर सकती है। परिषद के अध्यक्ष अंशुल शिवहरे ने कहा कि अभी तक आगरा के अलावा फिरोजाबाद और मथुरा से भी प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। इस बार इटावा के स्वजातीय मेधावी बच्चों की प्रविष्टियां भी मांगी हैं, लिहाजा इटावा में कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार पर फोकस करना जरूरी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अपनी पूरी ऊर्जा के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाने का आग्रह किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता ने कहा कि परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही विधायक (एमएलसी) श्री विजय शिवहरे और समाज के अन्य वरिष्ठ समाजसेवियों से मिलकर कार्यक्रम पर उनके सुझाव मांगेगा। कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु शिवहरे ने कहा कि परिषद आठ वर्षों से यह कार्यक्रम करती आ रही है, इसीलिए सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियां पूर्ववत समझकर उन्हें कुशलता से अंजाम दें।

बैठक में ‘शिवहरे रत्न सम्मान’ के लिए समाजसेवा, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के आधार पर तीन स्वजातीय शख्सियतों के नामों पर सहमति बनी। साथ ही ‘स्व. प्रियंका गुप्ता स्मृति प्रतिभा सम्मान’ के लिए नाम तय किए गए। अगली बैठक में इनकी अंतिम घोषणा कर दी जाएगी। बैठक में शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू, अमित शिवहरे, अंशुल शिवहरे, डा. गौरव गुप्ता, हिमांशु शिवहरे, अंकुर गुप्ता, वरुण गुप्ता एडवोकेट, अंकित शिवहरे, पंकज शिवहरे औऱ विवेक गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार, समाज

सबकी मन्नतें सुनकर विदा हुए ‘कान वाले बाबा’; फिरोजाबाद