July 31, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

‘शिवहरे युवा कमेटी’ ने भाजपा के महानगर महामंत्री नीतेश शिवहरे का किया स्वागत; हरसंभव सहयोग का आश्वासन

आगरा।
शिवहरे युवा कमेटी ने भाजपा की आगरा महानगर इकाई में महामंत्री नियुक्त किए गए युवा नेता नीतेश शिवहरे का स्वागत किया है। मंगलवार को कमेटी के युवाओं ने मंगलवार को नीतेश शिवहरे से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

शिवहरे युवा कमेटी के अध्यक्ष तुषार गुप्ता ‘तनु’ के नेतृत्व में युवा सदस्यों ने धाकरान चौराहा स्थित होटल मोती पैलेस में नीतेश शिवहरे से मुलाकात की और फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। नीतेश शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए राजनीति में आगे बढ़ने के इच्छुक स्वजातिय युवाओं को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान युवा भाजपा नेता एवं गोपेश्वर मंडल के महामंत्री हर्ष गुप्ता (कपिल डेयरी), शिवहरे युवा कमेटी के अमित गुप्ता, क्रिश गुप्ता, रोशन शिवहरे, कुष शिवहरे, आशीष गुप्ता, जीतेंद्र गुप्ता, गगन शिवहरे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;

समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय

शिक्षा/करियर, समाचार

स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने

समाचार, समाज

झांसी के कलचुरी समाज से रूबरू हुए मंत्री दिलीप

समाचार

द्वितीय पुण्य-स्मरणः स्व. श्री स्वतंत्र कुमार शिवहरे ‘लालाजी’

समाचार

फिरोजाबादः श्री राजकुमार शिवहरे की शोकसभा 29 जुलाई को