June 5, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

शिवचरण हाडा को राजस्थान हैहयवंशी कलाल महासभा की कमान; सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए शिक्षा-फंड बनाने का निर्णय

जयपुर।
राजस्थान में कलचुरी समाज की शीर्ष संस्था ‘राजस्थान हैहयवंशी कलाल महासभा’ की कमान जाने-माने समाजसेवी श्री शिवचरण हाडा (जयपुर) को सौंपी गई है। जयपुर स्थित ‘कलाल महासभा भवन’ में हुई आमसभा (जनरल मीटिंग) में नए अघ्यक्ष के रूप में श्री हाडा के नाम की घोषणा का सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। श्री हाडा ने सभी ने आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वह तन-मन-धन से समर्पित होकर समाजहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल पारेता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हाईपॉवर कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक हंगामी लाल मेवाड़ा ने नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद के लिए श्री शिवचरण हाडा (जयपुर) के नाम का ऐलान किया। साथ ही उत्तमचंद चौधरी को मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष, पूनमचंद पटेल (उदयपुर) को महामंत्री, संजय जायसवाल (जयपुर) को कोषाध्यक्ष और संजय जायसवाल लवाण को सह-सचिव बनाने की घोषणा की। आमसभा में सभी उपस्थित सदस्यों ने इन नामों का अनुमोदन औऱ समर्थन किया। तत्पश्चात वरिष्ठ समाजसेवी भामाशाह जयसिंह चौहान (जयपुर) ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।

तन-मन-धन से समाज के लिए समर्पितः हाडा
श्री शिवचरण हाडा के नाम की घोषणा होते ही सभागार में तालियां गूंज गई और उपस्थित समाजबंधुओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। स्वागत से अभिभूत श्री हाडा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वह तन, मन, धन से समर्पित रहकर समाजहित में पूरी ईमानदारी और तत्परता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और इस तरह पद की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाने की कोशिश करेंगे। वह जल्द ही अपनी कार्यकारिणी के अन्य पदों की घोषणा करेंगे।

जयसिंह चौहान बने हाईपॉवर कमेटी के चेयरमैन
श्री हंगामीलाल मेवाड़ा ने जयसिंह चौहान को हाईपॉवर कमेटी का नया चेयरमैन नियुक्त किए जाने की घोषणा की, वहीं राजेंद्र कुमार मेवाड़ा पाली (पूना) को वायस चेयरमैन नियुक्त किया गया। आमसभा में इस घोषणा की पुष्टी की गई। वहीं हाई पावर कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री जयसिंह चौहान ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के सभी ग्रुप एकता का परिचय देते हुए एकजुट हों जिससे समाज का उत्थान हो सके।

हरीशचंद कलाल ने भेंट की तलवारें
बैठक में बांसवाड़ा से पहुंचे युवा समाजसेवी श्री हरीशचंद्र कलाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री शिवचरण हाडा को तलवार भेंटकर सम्मानित किया, और उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामना दी। साथ ही अन्य घोषणा पदाधिकारियों और अतिथियों को भी राजस्थानी टोपी औऱ तलवारें भेंट की।
प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए बनेगा शिक्षा-फंड
बैठक में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत चर्चा करने के बाद शिक्षा फंड बनाने का निर्णय लिया गया जिसका उपयोग यूपीएससी/आरपीएससी की तैयारी कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान छात्रों की सहायता में किया जाएगा। बैठक में महासभा के निवर्तमान महामंत्री श्री उत्तमचंद चौधरी ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं भवन निर्माण के संबंध में जानकारी दी। कोषाध्यक्ष श्री सत्यनारायण चौधरी (उदयपुर) ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक के सभापति की जिम्मेदारी राजेंद्र मेवाड़ा पाली (पूना) ने संभाली। कार्यक्रम में महासभा के पूर्व अध्यक्ष जगदीश स्वरूप मेवाड़ा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया एवं पधारे सभी स्वजातीय बंधुओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था जगदीश स्वरूप मेवाड़ा की ओर से की गई थी।

ये भी रहे मौजूद
माटिंग में पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, नारायण पटेल, लोकेश चौधरी, रामस्वरूप विजयनगर, राजूजी देवगढ़, अनिल प्रताप मेवाड़ा, ललित सुवालका, माया सुवालका, कंचन हाडा, सुमन जायसवाल, कमल किशोर जायसवाल, गिरिराज कटारिया, केएच गुप्ता, ओमप्रकाश दूरदर्शन, सत्यनारायण सवाई माधोपुर, हरिओम हाडा, डा. ओमप्रकाश सांगानेर, विनोद जायसवाल, गोविंद नारायण, प्रकाश हाडा, सुरेंद्र सिंह, राकेश सेठी, राजपाल सिंह, रामलाल वर्मा, केदार जायसवाल, जुगल किशोर जायसवाल, रामरतन मेवाड़ा, कपिल सोलंकी, गिरवर चौधरी, मोहनलाल पटेल आदि भी उपस्थित रहे।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field

    समाचार

    आगराः विकास गुप्ता रामसिया बने भाजपा के महानगर सह-कोषाध्यक्ष;

    समाचार

    20वां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री अमित कुमार गुप्ता ‘मोंटू’

    समाचार

    राधाकृष्ण मंदिर में समर-कैंप का उदघाटन 5 जून को

    समाचार, समाज

    भिंड में ‘जय महिष्मती’ की जय-जयकार; शारदा सिनेमा में

    समाचार

    ग्वालियर: श्रीमती कमलेश शिवहरे की उठावनी 3 जून को

    समाचार

    राधाकृष्ण मंदिर में लगेगी ‘हुनर की क्लास’; शिवहरे सशक्त