समाचार

शिवहरे सशक्त महिला मंडल ने स्कूली बच्चों संग मनाया शिक्षक दिवस; शिक्षक ज्ञान के साथ जीवन को दिशा भी देते हैः कविता गुप्ता

आगरा।
आगरा में ‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ ने नाई की मंडी स्थित ‘श्री सुखलाल शिवहरे मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल’ की दूसरी यूनिट में ‘शिक्षक दिवस’ सेलिब्रेट किया। इस दौरान बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं मंडल की महिलाओं ने शिक्षकाओं को सम्मान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ देश के पहले उपराष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के स्मरण एवं श्रद्धांजलि के साथ हुआ। शिवहरे सशक्त महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कविता गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि हमारी संस्कृति में शिक्षक की विशेष भूमिका है। शिक्षक केवल अपने विद्यार्थी को ज्ञान ही नहीं देते हैं बल्कि वे विद्यार्थी के जीवन को दिशा भी देते हैं।

कार्यक्रम में बच्चों ने एकल एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिसे महिला मंडल की सदस्यों ने खूब सराहा। यही नहीं, प्रतिभाशाली बच्चों ने अपने हाथों से बनाईं पेंटिग्स का प्रदर्शन भी किया। महिला मंडल ने प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों प्रोत्साहन स्वरूप गिफ्ट प्रदान किए। प्रिंसिपल समेत स्कूल की सभी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। सभी बच्चों को चिप्स और केक बाटे गए। अंत में प्रिंसिपल श्रीमती ज्योति शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

महिला मंडल की सदस्यों में गीता गुप्ता, भावना गुप्ता, शैलजा गुप्ता, उपासना गुप्ता, शिल्पी शिवहरे, चंचल शिवहरे, कंचन शिवहरे आदि उपस्थित रहे। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर प्रशांत शिवहरे, दीपांशु शिवहरे एवं हिमांशु शिवहरे भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version