संभाजीनगर।
अखिल भारतीय जायसवाल सांस्कृतिक मंच द्वारा कलचुरी समाज के आराध्य राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की महिमा का प्रचार-प्रसार कर समाज को एकजुट करने की दिशा में एक व्यापक सांस्कृतिक पहल की गई है, जिसकी पहली कड़ी के अंतर्गत बीती 13 मार्च को संभाजीनगर (औरंगाबाद) में भगवान सहस्रबाहु के प्रति समर्पित एक मधुर भक्ति-गीत की लांचिंग की गई।

मराठी और हिंदी फिल्मों के जाने-माने संगीतकार एवं सांस्कृतिक मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेंद्र टिकारिया द्वारा लिखित इस गीत को संगीत में बांधा है उभरते हुए युवा संगीत निर्देशक सिद्धांत टिकारिया ने और आवाज दी है वालुज महानगर के श्री सचिन जायसवाल की होनहार युवा पुत्री सुश्री तनिष्का जायसवाल ने।
‘हे भगवान, हे सहस्रबाहु नमन तुम्हें युगों-युगों तक
वीर शिरोमणि की महिमा हम सारे जग को सुनाएं’…‘
लगभग 4.30 मिनट के इस गीत में तीन पद्य हैं, जिसे श्री शैलेंद्र टिकारिया के अपने स्टूडियों में उनके पुत्र श्री सिद्धांत टिकारिया के निर्देशन में 23 साजिंदों यानी वाद्य-यंत्र कलाकारों की जुगलबंदी के साथ सुश्री तनिष्का जायसवाल की मधुर आवाज में रिकार्ड किया गया। श्री शैलेंद्र टिकारियों ने शिवहरेवाणी को बताया कि यह गीत अखिल भारतीय जायसवाल सांस्कृतिक मंच के एक व्यापक अभियान का पहला कदम है। आगे अलग-अलग होनहार युवा कलचुरी गायक-गायिकाओं की आवाज में चार-पांच गाने और रिकार्ड किए जाएंगे। इन गीतों को कोल्हापुर की सुश्री कविता मोदी, बुलडाना की सुश्री राधिका जायसवाल और इंदौर से एक अन्य गायिका की आवाज में रिकार्ड किए जाएगे। हर महीने एक गीत लांच किया जाएगा और पांच गीतों की लांचिंग के बाद इन्हें एक एल्बम के रूप में रिलीज किया जाएगा।
आपको बता दें कि जालना निवासी श्री शैलेंद्र टिकारिया अपने भाई श्री मनोज टिकारिया के साथ कई मराठी और हिंदी फिल्मों को संगीत दे चुके हैं। दोनों भाइयों को जोड़ी को फिल्म जगत में शैलेंद्र-मनोज के नाम से जाना जाता है। मराठी फिल्म ‘सूर्योदय’ के लिए उन्हें 2012 में प्रतिष्ठित अल्फा अवार्ड से नवाजा गया था। इसी फिल्म के लिए इलाही जमादार को सर्वश्रेष्ठ गीतकार और जानी-मानी सिंगर साधना सरगम को सर्वश्रेष्ठ गायिका का अवार्ड मिला था। श्री टिकारिया के तीन रिकार्डिंग स्टूडियो जालना, संभाजीनगर और अंधेरी (मुंबई) में हैं, जिसे अब उनके पुत्र श्री सिद्धांत टिकारिया संभालते हैं।
62 वर्षीय शैलेंद्र टिकारिया ने फिलहाल स्वयं को समाज के लिए समर्पित कर दिया है। शिवहरेवाणी को उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के मुख्य संरक्षक श्री अशोक जायसवाल (इंदौर) और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पापा मोदी की प्रेरणा से वह भगवान सहस्रबाहु चालीसा तैयार कर रहे हैं, जिसमें भगवान सहस्रबाहु का यशोगान एवं स्तुति चालीस चौपाइयों में की जाएगी, और प्रत्येक चौपाई को अलग-अलग सिंगर अपनी आवाज देंगे। इसके लिए ‘इंडियन जायसवाल आइडल’ स्पर्धा आयोजित की जाएगी जिसमें देशभऱ से प्रतिभाशाली स्वजातीय सिंगर्स भागीदारी करेंगे।
संभाजीनगर में आय़ोजित गीत के विमोचन समारोह में विधायक श्री प्रदीप जायसवाल, सभासद श्री ऋषिकेश जायसवाल, अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के संरक्षक एवं श्री अशोक जायसवाल (एसएमटी, इंदौर), राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकिशोर पापा मोदी, राष्ट्रीय युवा महामंत्री श्री नितेश जायसवाल, सांस्कृतिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शैलेंद्र टिकारिया, राष्ट्रीय कार्य० अध्यक्ष श्री साईनाथ जायसवाल, मनोज टिकरिया, सुरेंद्र जायसवाल एवं रितेश जायसवाल (जालना), विवेक जायसवाल, अजय जायसवाल, उदय मनीष जायसवाल, पंकज जायसवाल, मनीषराज जायसवाल, जुगल किशोर जायसवाल, अमोल जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल सारिका, कमलेश्वरी, गीता, जयश्री, उमा एवं सैकड़ो की संख्या में सजातीय बंधुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
पूरा गीत सुनने के लिए नीचे लिंक को क्लिक करें
