August 6, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

शिवपुरीः महिलाओं ने वृद्धजनों की सेवा कर मनाई सहस्त्रबाहु जयंती

by Som Sahu October 30, 2017  घटनाक्रम 167

शिवहरे वाणी नेटवर्क

शिवपुरी |

यहां कलचुरी महिला मंडल ने रविवार को  भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती मंगलम भवन स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्धजन की सेवा कर उनको भोजन कराकर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाई।

कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान सहस्त्रबाहु के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया। इस के पश्चात कल्चुरी महिला मंडल की सदस्यों ने वृद्धजन को प्रेम पूर्वक भोजन कराया और आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात भगवान के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला मंडल की मीना चौकसे, नीलू शिवहरे, कीर्ति शिवहरे, शगुन शिवहरे, सुनीता शिवहरे, आशा शिवहरे, पिंकल शिवहरे, खुशबू शिवहरे, निहारिका शिवहरे एवं सीमा शिवहरे आदि उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

भारी पड़ी डाक्टरों की लापरवाहीः मुरैना में डेंगू से

समाचार

हौशंगाबाद में नेहरू पार्क के सामने स्थापित होगी सहस्त्रबाहु

समाचार

व्यंजन ऐसे कि हर मुंह में आ गया पानी

समाचार

सहस्त्रबाहु जयंती समारोहः आस्था के रंग में रंगा गोटेगांव