by Som Sahu October 28, 2017 घटनाक्रम 287
- झांसी में सहस्त्रबाहु जयंती साप्ताहिक समारोह के दूसरे दिन हुई रंगोली प्रतियोगिता, आशा राय दूसरे और मुग्धा राय तीसरे स्थान पर
शिवहरे वाणी नेटवर्क
झांसी।
रंगोली महज रंगो की सजावट नहीं होती, बल्कि रंगों के जरिये भावों को अभिव्यक्त करने की कला है। यहां शनिवार 28 अक्टूबर को हुई रंगोली प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहीं कलचुरी महिलाएं भले रंगोली की इस शास्त्रीय परिभाषा से वाकिफ नही थीं, लेकिन हर रंगोली इस मानक पर खरी नजर आई। यही नहीं, महिलाओं ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘सेव गर्ल चाइल्ड’ जैसे स्लोगन पर अदभुत रंगोलियां पेश कर निर्णायकों को दुविधा में डाल दिया। काफी देर रायशुमारी के बाद अंततः कुमारी निधि राय को विजेता घोषित किया गया। श्रीमती आशा राय द्वितीय और श्रीमती मुग्धा राय ने तृतीय स्थान पर रहीं।
बता दें कि झांसी में ‘कलचुरी कलवार समवर्गीय महासभा’ द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के उपलक्ष्य में साप्ताहिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के दूसरे दिन शनिवार को महिलाओं की रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसके निर्णायक मंडल में श्रीमती किरण राय, श्री रामस्वरूप राय एवं महासभा के अध्यक्ष श्री महेश राय थे।
महिलाओं की रंगोलियों को देखकर लोग चकित रह गए कि घर-गृहस्थी संभालने वाली महिलाएं इतनी क्रियेटिव भी हो सकती हैं। महिलाओं ने चटखदार रंगों के कांबिनेशन और कंट्रास्ट का शानदार प्रयोग कर निर्णायकों को मुश्किल में डाल दिया।
मुकाबला बेहद कड़ा था, लिहाजा निर्णायकों को एक फैसले पर पहुंचने में काफी रायशुमारी करनी पड़ी और अंत में एकराय होकर विजेताओं की घोषणा की गई।
प्रतियोगिता का संचालन महामंत्री विष्णु शिवहरे एडवोकेट ने किया। अंत में कार्यकारी अध्यक्ष श्री नीतेंद्र राय ने आभार व्यक्त किया।
आयोजन में कलचुरी महिला सभा की पदाधिकारियों का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर कलचुरी समवर्गीय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमन राय, जिलाध्यक्ष श्रीमती वर्षा राय, कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना चौकसे, श्रीमती गायत्री राय, श्रीमती नीतू राय, श्रीमती रीना राय, श्रीमती अनीता राय, श्रीमती रेनू शिवहरे, श्रीमती सीमा राय की आयोजन में अहम भूमिका रही।
एवं कलचुरी कलवार संवर्गीय महासभा के संरक्षण श्री ओम प्रकाश राय, श्री अशोक कुमार चौकसे, श्री अवधबिहारी महाजन, श्री जगमोहन महाजन, राजेश महाजन, बृजमोहन महाजन, राजेश राय (खिरकपट्टी), जीतेंद्र राय फौजी, रविकांत राय (सिमराहा), धर्मेंद्र राय (बल्लमपुर), मनीराम राय (सिमहारा) की उपस्थिति उल्लेखीय रही।
रविवार 29 अक्टूबर 2017 को व्यंजन प्रतियोगिता होगी। कुंजवाटिका में शाम 4 बजे से होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक महिला प्रतिभागी 09415230665, 09452504123, 08299882145 नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।












Leave feedback about this