September 13, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

रणजी में पंकज जायसवाल ने रचा इतिहास, सबसे तेज फिफ्टी

by Som Sahu October 16, 2017  घटनाक्रम 671

शिवहरे वाणी नेटवर्क

नई दिल्ली।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पंकज जायसवाल ने रणजी क्रिकेट में इतिहास रच दिया। जायसवाल ने सोमवार को गोवा के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों में 50 रन बनाते हुए रणजी इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। जायसवाल ने 20 गेंदों में 63 रनों की धुंआधार पारी खेली।

सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड जम्मू कश्मीर के बंदीप सिंह के नाम है। सिंह ने 2015 में त्रिपुरा के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया था। शक्ति सिंह और युसूफ पठान ने 18 गेंदों में 50 रन बनाए हैं। वहीं पूर्व टेस्ट बल्लेबाज विनोद कांबली ने 20 गेंदों में 50 रन बनाए हैं।

22 वर्षीय कांगड़ा निवासी पंकज जायसवाल पुत्र पवन जायसवाल प्रतिभाशाली आलराउंडर हैं। वह दायें हाथ के हार्ड हिटर बल्लेबाज हैं और  मध्यम गति की गेंदबाजी भी करते हैं। वह भारत की अंडर-19 टीम के सदस्य भी रह चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धरोहर

जयंती विशेष-3 यज्ञ, दान, तप, पराक्रम और ज्ञान का