वुमन पॉवर

फैशन डिजाइनर प्रीती गुप्ता शिवहरे को मिला अमर उजाला डांडिया ‘बेस्ट ड्रेस्ड’ अवार्ड

by Som Sahu September 30, 2017  घटनाक्रम 366

शिवहरे वाणी नेटवर्क

आगरा।

उभरती फैशन डिजाइनर श्रीमती प्रीती गुप्ता (शिवहरे) को बीते रोज अमर उजाला डांडिया समारोह में बेस्ड ड्रेस्डअवार्ड से नवाजा गया। इंडियन आइडल फेम अंकिता मिश्रा ने उन्हें अवार्ड प्रदान किया।

बता दें कि गत दिवस शुक्रवार 30 सितंबर को आवास विकास कालोनी में सेक्टर 12 स्थित एंथेला ओपी चेन्स की साइट पर प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला की ओर से तपन ग्रुप, ओपी चेन्स ग्रुप और स्पार्कल्स के सहयोग से अमर उजाला महाडांडिया का आयोजन किया था। आयोजन में इंडियन आइडल फेम अंकिता मिश्रा ने प्रस्तुतियां दी थीं। कार्यक्रम के पश्चात प्रतिभाशाली महिलाओं को विभिन्न वर्गों में पुरस्कृत किया गयाजिसमें श्रीमती प्रीती गुप्ता (शिवहरे) ‘बेस्ड ड्रेस्डअवार्ड के लिए चुना गया।

इसके अलावा दो दिन पूर्व होटल ग्रांड इंपीरियल में एफएम रेडियो सिटी आगरा द्वारा कराई गई डांडिया नाइट में उन्हें बेस्ट स्माइल का अवार्ड दिया गया।

श्रीमती प्रीती गुप्ता (शिवहरे) बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं और एक फैशन डिजाइनर के रूप में उन्होंने शहर में तेजी से पहचान बनाई है। वह विभिन्न सौंदर्य एवं फैशन स्पर्धाओं में पहले भी अवार्ड जीत चुकी हैं। श्रीमती प्रीती गुप्ता (शिवहरे) जाने-माने शिक्षासेवी एवं दवा व्यवसायी श्री सुबोध शिवहरे की धर्मपत्नी हैं।

श्रीमती प्रीती गुप्ता (शिवहरे) ने हाल ही में करवा चौथ फेस्ट के लिए होटल आकाशदीप में हुए ऑडीशन में प्रतिभाग किया था जिसमें वह फाइनल के लिए सलेक्ट हो गई हैं। अब वह 2 अक्टूबर को होगा

इसके अलावा 14 अक्टूबर को होने वाले श्रीमती आगरा सौंदर्य प्रतियोगिता के एक राउंड में प्रतिभागी उनके द्वारा तैयार गाउन पहनकर उतरेंगे। पिछले दिनों इस स्पर्धा के लिए आईआईएफटी द्वारा कराए गए पोस्टर विमोचन में श्रीमती प्रीती ने भाग लिया था

 

Exit mobile version