September 13, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाज

मंदिर श्री दाऊजी महाराज में पधारे गणपति

by Som Sahu August 25, 2017  घटनाक्रम 356

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज की प्रमुख धरोहर मंदिर श्री दाऊजी महाराज में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर पहली बार प्रवास पर आए भगवान श्रीगणेश का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने सुबह नौ बजे गणपति बप्पा को मंदिर के हाल में तैयार मंच पर आसीन कराया और पूजा अर्चना की। गणपति बप्पा दस दिन मंदिर में प्रवास करेंगे और इस दौरान उनके समक्ष प्रतिदिन विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 4 सितंबर को गणपति को विदा किया जाएगा।
खास बात यह है कि मंदिर परिसर में पहली बार आयोजित हो रहे गणेश उत्सव को पूरी तरह इको-फ्रेंडली तरीके मनाया जा रहा है। मसलन भगवान श्री गणेशजी की प्रतिमा पूरी तरह मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से तैयार की गई है। साथ ही मंदिर परिसर मे इस दौरान पॉलीथिन का प्रयोग किसी भी रूप में नहीं किया जाएगा। 4 सितंबर को प्रात: नौ बजे गणपति बप्पा को धूमधाम के साथ विदा किया जाएगा। गणपति का स्वागत करने वालों में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे, कोषाध्यक्ष श्री सुरेशचंद्र शिवहरे, सचिव श्री संजय शिवहरे, उपाध्यक्ष श्री आशीष शिवहरे, श्री धर्मेंद्र राज शिवहरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धरोहर

गणेश कथा-2; इसलिए एकदंत कहलाए गणेशजी