May 2, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

पर्यावरण दिवस पर शिवहरे समाज ने किया वृक्षारोपण

by Som Sahu June 05, 2017  घटनाक्रम 323

शिवहरे समाज एकता परिषद की ओर से 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया। नार्थ ईदगाह कालोनी के पार्क में हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री विजय शिवहरे ने समाजबंधुओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति के सचिव श्री संजय शिवहरेशिवहरे महासभा के अध्यक्ष श्री मनोज शिवहरे,श्री मुकुंद शिवहरे, कुलभूषण गुप्ता रामभाई, परिषद के अध्यक्ष श्री अतुल शिवहरे, महासचिव नीतेश शिवहरे एवं श्री कुलदीप शिवहरे, उपाध्यक्षगण श्री अमित शिवहरे (ताजगंज), श्री अनुज शिवहरे (शैंकी भाई), श्री गौरव गुप्ता (नाई की मंडी), श्री अमित गुप्ता (लोहामंडी), सचिव डा. गौरव गुप्ता, श्री विनय गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री अंशुल शिवहरे, संगठन मंत्री श्री सुगम शिवहरे (फीरोजाबाद) और श्री राहुल शिवहरे, श्री अश्वनी शिवहरे, श्री अमन शिवहरे, श्री शिवम शिवहरे उपस्थित रहे।

इसके बाद परिषद की ओर से सदरभट्टी स्थित मंदिर श्री दाऊजी महाराज में तुलसी व अन्य फूलदार पौधों के पांच गमले मंदिर प्रबंध समिति के सचिव श्री संजय शिवहरे को सौंपे जिन्होंने इन गमलोंं को मंदिर परिसर में स्थापित कराया> इसी तरह लोहामंडी स्थित मंदिर श्री राधाकृष्ण में पांच गमले मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद शिवहरे एवं श्री मुकुंद शिवहरे को सौंपे गए जिन्होंने इन गमलों को मंदिर परिसर में स्थापित कराया।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video