June 15, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

युवा नेता अनुज शिवहरे शैंकी बने कांग्रेस के आगरा जिला प्रवक्ता

आगरा।
कांग्रेस पार्टी ने युवा नेता अनुज शिवहरे ‘शैंकी’ को आगरा जिला प्रवक्ता बनाया है। अनुज शिवहरे की नियुक्ति उत्तर प्रदेश कांग्रेस के ‘बनें यूपी की आवाज’ चयन अभियान के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया से हुई है। अनुज शिवहरे की जिम्मेदारी जनता के मुद्दों पर कांग्रेस के दृष्टिकोण को स्पष्टता और मजबूती के साथ मीडिया के सामने रखने की जिम्मेदारी होगी। आगरा में कांग्रेसजनों ने अनुज शिवहरे की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।

अनुज शिवहरे की नियुक्ति यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी और प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने की है जिसके लिए उन्हें पार्टी द्वारा निर्धारित एक ‘इम्तिहान’ जैसी चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। सिद्दीकी ने अनुज शिवहरे से उम्मीद की है कि वह पार्टी की बात को स्पष्ट रूप से मीडिया के द्वारा जनता तक पहुंचाने के साथ कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे। अनुज शिवहरे पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस और विभिन्न युवा कांग्रेस के पदों पर रहकर काम कर चुके हैं। बता दें कि अनुज शिवहरे का कांग्रेस से पारिवारिक जुड़ाव रहा है। उनके दादाजी स्व. श्री गिरीशचंद्र शिवहरे कांग्रेस के जानने-माने नेता थे और अपने दौर मे जेल विजिटर भी रहे थे।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field