June 16, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगराः श्रीमती शीला गुप्ता (पत्नी स्व. श्री आनंद गुप्ता) की उठावनी 28 अप्रैल को सायं 4 से 5 बजे

————परिवार की ओर से शोक संदेश——————-

अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारी पूज्य माताजी श्रीमती शीला गुप्ता (पत्नी स्व. श्री आनंद गुप्ता) का स्वर्गवास गुरुवार दिनांक 27.04.2023 को हो गया है। उठावनी शुक्रवार, दिनांक 28.04.2023 को सायं 4 से 5 बजे तक महाराजा अग्रसेन भवन, सिरकी मंडी, लोहामंडी, आगरा पर होगी। 
शोकाकुलः-
अविरल गुप्ता-स्मृति गुप्ता (पुत्र-पुत्रवधु)
श्रद्धा गुप्ता, निधि गुप्ता (पुत्रियां)
गोल्डी गुप्ता (भतीजा)
प्रांजल एवं प्रांशी (पौत्री)
निवासः-
13/175, हल्का मदन, नाई की मंडी, आगरा
501, गणपति आशियाना, भावना एस्टेट के निकट, नीरव निकुंज, सिकंदरा, आगरा।
संपर्कः- 9837041419
फर्मः मैसर्स आनंद गुप्ता इंटरप्राइजेज 

————–

आगरा।
शिवहरेवाणी के प्रबंधक श्री अविरल गुप्ता की माताजी श्रीमती शीला गुप्ता (पत्नी स्व. श्री आनंद गुप्ता) नहीं रहीं। वह 72 वर्ष की थीं और काफी समय से बीमार चल रही थीं। गुरुवार (27 अप्रैल 2023) सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी शवयात्रा आज अपराह्न 3 बजे  अविरल गुप्ता के निवास (501, गणपति आशियाना, भावना एस्टेट के निकट, सिकंदरा, आगरा) से ताजगंज स्थित मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 13/175, हल्का मदन, नाई की मंडी आगरा निवासी श्रीमती शीला गुप्ता बहुत विनम्र, दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की संघर्षशील महिला थीं।  
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field