June 15, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर समाचार

आगराः शिवहरे महिलाओं ने बिखेरा हर रंग का जादू; तीज महोत्सव की ‘क्वीन’ बनीं रुचि गुप्ता; डिश मेकिंग में सितेश, डांस में शिवा ने बाजी मारी

 

आगरा।
आगरा में शिवहरे महिलाओं ने खुशी, प्रेम और सौभाग्य के प्रतीक हरे रंग से ‘हरियाली तीज’ को सेलिब्रेट किया। हंसी-खुशी और उत्साह  से भरपूर  माहौल में महिलाओं के बीच अभिरुचियों की स्पर्धाएं हुईं  जिसमें  विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए। इस दौरान आगरा में 19 नवंबर को होने वाले स्वजातीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर जानकारी भी दी गई।
होटल मोती पैलेस के हॉल में आयोजित शिवहरे महिला समिति के हरियाली तीज सेलिब्रेशन में वैसे तो कोई ड्रेस कोड नहीं था लेकिन ज्यादातर महिलाओं ने हरे रंग की पोशाक में ही भागीदारी की। इस हरियाली छटा में तीज क्वीन स्पर्धा हुई जिसमें  निर्णय करने में  विशेष आमंत्रित जजेज को खासी मुश्किल पेश आईं। कोई महिला किसी से कम नहीं थी। काफी सोच-विचार  के बाद निर्णय रूचि गुप्ता के पक्ष में गया। रूबी शिवहरे प्रथम रनरअप और अंजलि द्वितीय रनरअप रहीं। इसी तरह स्वीट डिश मेकिंग कंप्टीशन में सितेश शिवहरे ने बाजी मारी। समीक्षा शिवहरे दूसरे और अंजना शिवहरे तीसरे स्थान पर रहीं। नृत्य स्पर्धा में शिवा जायसवाल प्रथम स्थान पर रहीं। आरती शिवहरे को द्वितीय और रेनू शिवहरे को तृतीय पुरस्कार मिला। सभी महिलाएं जजेज रीना सिंह और रेखा गुप्ता के निर्णयों से पूरी तरह संतुष्ट नजर आईं। समिति की ओऱ से जजेज को सम्मानित किया गया। 

https://www.shivharevaani.com/dist/Shivharevaani-Sammelan-form.pdf

इसके बाद भोलेनाथ और पार्वती के स्वरूपों के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने स्वरूपों के साथ जमकर नृत्य किया। महिला समिति की अध्यक्ष आरती शिवहरे ने शिवहरेवाणी और शिवहरे समाज आगरा की ओर से आगामी 19 नवंबर को सूरसदन में होने वाले स्वजातीय परिचय सम्मेलन की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी से अपने परिवार या अपनी रिश्तेदारी में विवाहयोग्य बच्चों के बायोडेटा उपलब्ध कराने की अपील की। संयोजक पूजा और रेनू शिवहरे ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं। 
इस दौरान शोभा, राधा, शालिनी, अंशु, ममता, रेखा, समीक्षा, रश्मि, अर्चना, सपना, कमलेश, आरती, अनुराधा, अनीता, गुड्डी, पिंकी, राजकुमारी, रुचि, मनीषा, सुनीता, सोनिया, सुचेता, हेमा, निगम अंजलि, रागिनी निधि, नेहा, चित्रांशी, प्रियंका, सविता, शिवा, गुड्डी, कल्पना पिंकी, नीलम, नमिता, अनुराधा, सितेश, शैली, रिचा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, समाज

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

    समाचार, शिक्षा/करियर

    विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान