आगरा।
आने वाले जुलाई माह में श्री अरविंद गुप्ता राधाकृष्ण मदिर के अध्यक्ष के तौर पर अपने नौ साल पूरे कर लेंगे। सात जुलाई, 2017 को मंदिर परिसर में ही चुनाव हुए थे, जिसमें पर्ची के माध्यम से श्री अरविंद गुप्ता को राधाकृष्ण भगवान की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ था।
मंदिर के पूर्व अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता ने श्री अरविंद गुप्ता को राधाकृष्ण भगवान की दीर्घकालीन सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होने की बधाई देते हुए आग्रह किया है कि अब उन्हें अपनी जिम्मेदारी समर्पित कर समाज को मंदिर का नया अध्यक्ष चुनने का अवसर देना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में उनसे जल्द से जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है।
वहीं इसके जवाब में श्री अरविंद गुप्ता ने श्री विनय गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इसमें आग्रह या मांग का तो कोई सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि वह स्वयं भी लंबे समय से मंदिर प्रबंधन में परिवर्तन की बात सोचते आ रहे हैं, यहां तक कि इसी साल 26 जनवरी को चुनाव कराने की घोषणा भी कर दी थी, लेकिन इसे लेकर समाज में जिस प्रकार के हालात बने, उसके चलते फिक्रमंद बुजुर्गों व समाजबंधुओं के सुझाव पर चुनाव प्रक्रिया कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी थी।
श्री अरविंद गुप्ता का कहना है कि वह इसे लेकर समाज के जिम्मेदार बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों के संपर्क में हैं। यह भी तय है कि चुनाव कराने में अब ज्यादा समय नहीं लगने वाला। और, उनका प्रयास है कि जुलाई माह से पहले पहले चुनाव संपन्न करा लिए जाएं।
समाचार
समाज
जुलाई से पहले हो सकता है राधाकृष्ण मंदिर के नए अध्यक्ष का चुनाव; अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने दिया संकेत, पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता बोले- जल्द करें निर्णय
- by admin
- May 27, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3 weeks ago
















Leave feedback about this