September 19, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
शख्सियत

विधायक हो तो ऐसा…कोरोना संकट में दिनेश राय मुनमुन पेश कर रहे सेवा की मिसाल

सिवनी। 

मौजूदा दौर मे, जब ‘जनप्रतिनिधि’ शब्द का अर्थ ही व्यर्थ हो चला है, निर्वाचित जनप्रतिनिधि ‘जन’ के हित को भूलकर स्वार्थ-सिद्धी और सत्तालोलुपता मे लिप्त हैं, जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच की दूरी बढ़ती जा रही है, ऐसे में एक आदर्श जनप्रतिनिधि होने की मिसाल पेश कर रहे हैं मध्य प्रदेश के सिवनी के विधायक दिनेश राय मुनमुन। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच इन दिनों दिनेश राय मुनमुन का पूरा वक्त अस्पतालों के चक्कर लगाने, वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और क्षेत्र की कोरोना संक्रमित जनता की मदद करने में बीत रहा है। दिनेश राय मुनमुन ने विधायक निधि से सिवनी के जिला अस्पताल को एक करोड़ रुपये की धनराशि दी है जिससे 15 नई ऑक्सीजन मशीने अस्पताल में बीते रोज आ चुकी हैं, और शेष 35 मशीनें भी जल्द आ जाएंगी। इससे जिले में कोरोना के खिलाफ लड़ाई को नई ताकत मिली है।

दिनेश राय मुनमुन बीते दस दिनों से जिले में कोरोना के खिलाफ लड़ाई की कमान संभाले हुए हैं। सुबह जागने के साथ ही पीपीई किट पहनकर अस्पतालों के निरीक्षण और जरूरतमंद लोगों को यथाशीघ्र मेडिकल सहायता दिलाने का उनका अभियान शुरू हो जाता है। सिवनी में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्होंने एक करोड़ रुपये की धनराशि सिवनी के जिला अस्पताल को दी है जिससे पीपीई किट, जीवनरक्षक दवाएं, बेड और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उनके इस कदम की राजनीतिक क्षेत्र में सराहना हो रही है, वहीं उनके निर्वाचन क्षेत्र सिवनी की जनता के दिल में उनके प्रति सम्मान भी बढ़ा है। 

बता दें कि दिनेश राय मुनमुन के बड़े भाई श्री जितेंद्र राय (पप्पू राय) भी इन दिनों कोरोना की चपेट में हैं और जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जितेंद्र राय वर्तमान में लखनादौन नगर पालिका के चेयरमैन हैं। दिनेश राय मुनमुन मूल रूप से नरसिंहपुर के गोरखपुर गांव के रहने वाले हैं और कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी श्री किशोर राय के नजदीकी रिश्ते में हैं। 1967 में जन्मे दिनेश राय मुनमुन के पिता स्व. हरीशंकर राय अपने कारोबार के सिलसिले में परिवार के साथ सिवनी आ गए थे और यहीं दिनेश राय की शिक्षा-दीक्षा हुई।

स्नातकोत्तर शिक्षित दिनेश राय मुनमुन का छात्रजीवन से राजनीति में रुझान रहा और युवा कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। लखनादौन नगर पालिका के पार्षद के लिए पहला चुनाव लड़ा और विजयी हुए। इसके बाद लखनादौन नगर पालिका के चेयरमैन भी निर्वाचित हुए। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि 2013 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे विधायकी का चुनाव लड़ा और विजयी हुए। 2019 के विधानसभा चुनाव से पूर्व वह भाजपा में शामिल हुए और भाजपा प्रत्याशी के रूप में एक बार फिर विधायक चुने गए। 
पिछले करीब बीस वर्षों से जनप्रतिनिधि होने के बावजूद दिनेश राय मुनमुन का जनसेवा के प्रति समर्पण कम नहीं हुआ है, जिसकी वजह से एक लीडर के रूप में उनकी लोकप्रियता और जनता के बीच विश्वसनीयता में निरंतर इजाफा हो रहा है। यह उनके प्रति जनता का भरोसा ही है कि लखनादौन में उनके बाद उनकी माताजी श्रीमती सुधा राय नगर पालिका की निर्विरोध चेयरमैन चुनी गई और वर्तमान में उनके बड़े भाई जितेंद्र राय (पप्पू राय) लखनादौन नगर पालिका के चेयरमैन हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी राय दमोह जिले के हटा की हैं, और राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में पति का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती हैं। उनके दो युवा पुत्र हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। दिनेश राय मुनमुन सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और सिवनी जिले में कलचुरी समाज के कई कार्यक्रमों का आयोजन उनके कुशल निर्देशन में हो चुके हैं। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;

समाचार, समाज

उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न’ और

समाचार

दुखदः आगरा के श्री निर्मल शिवहरे का मुंबई में

वुमन पॉवर, समाचार, साहित्य/सृजन

दीपा के गणपति का अलग ही स्वैग; सात साल

समाचार, समाज

भोपाल के डा. एलएन मालवीय और रामशंकर शिवहरे को