June 13, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

राधाकृष्ण मंदिरः तिरंगे शामियाने में ‘फूलों की घाटी’ बना परिसर, रंगीन लाइटों में फव्वारे के पीछे अदभुत दर्शन देने वाले हैं लड्डूगोपाल

आगरा
हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के तीन रंगों की कनातों में ‘फूलों की घाटी’ तैयार हो गई है। सौ से अधिक गमलों, फूलों की लटकनों, फूलों के गुलदस्तों और फूल-बंगले में फूलों से सजे हिंडोले में ठाकुरजी दर्शन देने वाले हैं। राधाकृष्ण दरबार, राम दरबार, दुर्गा मां और हनुमानजी समेत सभी स्वरूपों को रानी और नीले रंगे की आकर्षक पोशाकों मे सजाया गया है। सुगंधित झोंकों और रंगीन फव्वारे के बीच भगवान की मनोहारी झांकियों के दर्शन से आध्यात्मिक शांति का अहसास तो यहां आने पर ही होगा। 

शाम सात बजे से झांकी के दर्शन शुरू हो जाएंगे। 9 बजे से मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें राधाकृष्ण मंदिर महिला समिति की महिलाएं भगवान के दरबार में संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देंगी। रात 11.30 बजे से वृंदावन से पधारे प्रतिष्ठित कथावाचक एवं धर्म-मर्मज्ञ पं. अनिल चतुर्वेदी शास्त्रीजी कृष्ण जन्मोत्सव के महात्म का वर्णन करेंगे। रात 12 बजे भगवान के अभिषेक और महाआरती के बाद प्रसादी वितरण होगा। 

समिति के महासचिव श्री मुकुंद शिवहरे ने बताया कि कई तरह के फूलों से ठाकुरजी का फूलबंगला सजाया गया है। आगंतुकों के लिए खुश्बूदार हवा के कूलरों की व्यवस्था की गई है। राधाकृष्ण दरबार के सामने आकर्षक फव्वारा लगाया गया है जो रंगीन एलईडी लाइटों से जगमग हो रहा है। वहां से फूलों के हिंडोले में सजे ठाकुरजी के दर्शन सभी का मन मोह लेने वाले हैं। 

जन्माष्टमी की संध्या पर मंदिर प्रबंधन की कलात्मक अभिरुचि से सजी भगवान की झांकी का अदभुत आनंद लेने के लिए राधाकृष्ण मंदिर आना होगा। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता समेत सभी पदाधिकारी और सदस्य आपके स्वागत में उपस्थित मिलेंगे।
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, समाज

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

    समाचार, शिक्षा/करियर

    विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान