August 3, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

मालती राय बनीं भोपाल की महापौर; भारी अंतर से जीती; कलचुरी समाज ने जताया हर्ष, सीएम शिवराज सिंह ने पार्टी कार्यालय पर किया स्वागत

भोपाल।
भाजपा की मालती राय ने भोपाल महापौर पद का चुनाव जीत लिया है। रविवार को देर रात चली मतगणना में मालती राय ने 94 हजार से अधिक के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल को हराया है। मालती राय की जीत के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यालय पर उनका स्वागत किया। वहीं कलचुरी समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

श्रीमती मालती राय ने मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है, औऱ वह भोपाल के सर्वांगीण विकास हेतु हमेशा दृढ़ संकल्पित रहेंगी। भोपाल में पुष्पानगर निवासी श्रीमती मालती राय बीते 37 वर्षों से भाजपा से जुड़ी हैं और इस दौरान एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए काम आगे बढ़कर काम किया। 
आइये मालती राय के अब तक के राजनीतिक जीवन पर नजर डालते हैः-

  •  1985 में भाजपा की सक्रिय सदस्य बनीं।
  •  1986 में भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रहीं 
  • वर्ष 1995 में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भोपाल की जिलाध्यक्ष बनीं
  •  2002 में भाजपा भोपाल की कार्यकारिणी सदस्य
  •  2004 से 2009 तक भोपाल नगर निगम में पार्षद और जोन अध्यक्ष
  •  2006 में मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में कार्यकारिणी सदस्य
  •  2010 से निरंतर भाजपा जिला भोपाल में जिला उपाध्यक्ष रहीं
  • वर्ष 2013 से निरंतर नरेला विधानसभा प्रभारी

मालती राय सामाजिक क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रही हैं। खासकर कलचुरी समाज के कई संगठनों से जुड़ी हैं, जिनमें निम्न प्रमुख हैः-

  •  अखिल भारतीय क्षत्रिय कलार महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
  •  अखिल भारतीय सहस्त्रबाहु कल्चुरी कलार महासभा की आजीवन सदस्य
  •  अखिल भारतीय सर्व वर्गीय जायसवाल कल्चुरी महासभा में आजीवन सदस्य
  •  वरिष्ठ नागरिक कलार मंच भोपाल की आजीवन सदस्य

मालती राय को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की खास माना जाता है। माना जा रहा है कि विश्वास सारंग ने ही महापौर पद के लिए पार्टी के सामने मालती राय के नाम का सुझाव रखा था। और, समहति नहीं बनने पर सारंग ने ही मालती राय के लिए शिवराज सिंह चौहान से बात की। इसके बाद कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा और विश्वास सारंग तीनों विधायकों ने राय को जिताने का भरोसा दिलाया। तब जाकर उनका टिकट फाइनल हुआ है। 
श्रीमती मालती राय का मायका बीना का है। उनके पति एडवोकेट मुन्नालाल राय भी भाजपा से जुड़े हुए हैं। वहीं, मालती राय की देवरानी श्रीमती कल्पना राय पत्नी श्री पप्पू राय (राय ट्रेवल्स) वर्तमान मे अशोका गार्डन वार्ड से पार्षद हैं। श्रीमती मालती राय के पुत्र श्री सोनू राय भोपाल में ही राजीव गांधी विश्वविद्यालय में प्रवक्ता हैं।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    Uncategorized, समाचार, समाज

    ‘जेवाईएफ मुंबई’ ने जीता ‘कलाल सुपर प्रीमियर लीग’ का

    Uncategorized, शिक्षा/करियर, समाचार

    Success Story बाड़ी के क्रिश शिवहरे को पहले ही

    Uncategorized, समाचार

    विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता (शिवहरे)

    शिक्षा/करियर, समाचार, समाज

    दिल्ली में कलचुरी समाज के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग;

    समाचार, समाज

    2024 के नगीने हैं ये बच्चे; जयपुर में कलचुरी

    समाचार, समाज

    … ताकि हिंदीभाषी कलचुरी भी पढ़ सकें श्री नारायण