August 1, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर समाचार

शिवपुरीः हाथ में तिरंगा लेकर रैंप पर उतरीं कलचुरी महिलाए; ‘घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा’ का संदेश दिया

शिवपुरी।
देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में सावन के गीतों को देशभक्ति की संगत मिल रही है। शिवपुरी में कलचुरी महिला मंडल के हरियाली तीज महोत्सव में भी कुछ ऐसा ही नजारा था। रंग-बिरंगे परिधानों में कलचुरी महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रैंप वॉक किया और ‘घर-घर तिरंगा, हर घऱ तिरंगा’ का संदेश दिया।

अध्यक्ष मीना चौकसे ने बताया कि इस सावन पूरा देश आजादी का अमृत महोत्व मना रहा है। ऐसे में हरियाली तीज महोत्व पर कलचुरी महिलाओं के हाथों में तिरंगा हमारी संस्कृति, धर्म और देशभक्ति की तीन भावनाओं का प्रतीक बन गया । होटल कैसल इन में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। महोत्सव का शुभारंभ भगवान राधा-कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ हुआ। तीज महोत्सव में महिलाओं ने पटकुट्टा, लंगड़ी टांग जैसी गेम स्पर्धाओं और देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। होटल परिसर में झूले का विशेष आयोजन किया गया जो महिलाओं के आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं ने झूला गीत गाते हुए झूले पर झोके लिए। अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप पौधे देकर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी महिलाओं ने गले मिलकर एक-दूसरे को फ्रेंडशिप डे, रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दीं।

सभी कार्यक्रम अध्यक्ष मीना चौकसे, उपाध्यक्ष पिंकल शिवहरे, सचिव ज्योति चौकसे, कोषाध्यक्ष कीर्ति शिवहरे और संरक्षक शकुन शिवहरे की देखरेख में हुए।  महोत्सव में महिला मंडल की 60 से अधिक सदस्य उपस्थित रहीं।  विभिन्न स्पर्धाओं में मीनू शिवहरे, उर्मिला शिवहरे, प्रियंका शिवहरे,  सुनीता शिवहरे, अर्चना शिवहरे, मीनाक्षी शिवहरे, साक्षी शिवहरे, खुशबू शिवहरे, ज्योति चौकसे एवं मीना चौकसे को विजेता चुना गया। मंच संचालन कीर्ति शिवहरे ने किया, शकुन शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

6 सितंबर को पहली बार आगरा आ रहे ‘चर्चित

शिक्षा/करियर, समाचार

बुरहानपुर के आनंद प्रकाश चौकसे को दुबई में मदर

समाचार, समाज

ग्वालियर में 5 नवंबर को कलचुरि समाज का युवक-युवती

समाचार, समाज

नागपुर की आन-बान-शान हैं ‘नागपुर चा राजा; बेटे के

समाचार

तेंदुखेड़ा के किशोर राय बने प्रदेश सचिव; स्वतंत्रता सेनानी

समाचार

आज 5253 बरस के हुए भगवान कृष्ण; आगरा में