August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

दाऊजी मंदिर में गोवर्धन महाराज के जयकारे; समाजबंधुओं ने पंगत में अन्नकूट के दिव्य स्वाद का आनंद लिया

आगरा। 
दीपोत्सव के चौथे दिन 26 अक्टूबर बुधवार को आगरा के शिवहरे समाज की प्रमुख धरोहर मंदिर श्री दाऊजी महाराज में गोवर्धन का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने गिरिराज महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अन्नकूट की दिव्य प्रसादी के वितरण के साथ ही स्वजातीय बंधुओं को पंगत भी जिमाई गई। 

मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंद समिति के अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे ने पूजा अर्चना का श्रीगणेश किया। मंदिर के पुजारी रामू पंडितजी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई और सभी समाजबंधुओं के तिलक किया। पूजा अर्चना का समापन गोवर्धन महाराज की आरती के साथ हुआ। सभी समाजबंधुओ ने बार-बारी से गिरिराज महाराज की आरती उतारी। पूजा-अर्जना के दौरान पूरा शिवहरे भवन गोवर्धन महाराज के जयकारों से बार-बार गुंजायमान होता रहा। अंत में सभी ने अन्नकूट की स्वादिष्ट प्रसादी का आनंद लिया। मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही प्रसादी का वितरण किया गया, वहीं शिवहरेभवन में समाजबंधुओं को मेज-कुर्सी पर प्रसाद परोसा गया। अन्नकूट की गरमागरम सब्जी के साथ गर्म पूड़ियों के स्वाद ने सभी का मन हर लिया।  

इस दौरान सर्वश्री धर्मेंद्र राज शिवहरे, आशीष शिवहरे (जिज्ञासा पैलेस), संतोष गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता शिवहरे एडवोकेट (लोहामंडी), मोतीलाल शिवहरे (छीपीटोला), प्रमोद गुप्ता (पश्चिमपुरी), अजय शिवहरे (नाई की मंडी),  मनोज शिवहरे (मारुति एस्टेट),  हरीश शिवहरे ‘गुड़ियल’ (मारुति एस्टेट),  सुनील गुप्ता (नाई की मंडी),  आशीष शिवहरे ‘आशु’ (नॉर्थ ईदगाह कालोनी) समेत समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही। इस दौरान कार्यकारिणी के संरक्षक मंडल के श्री भगवान स्वरूप शिवहरे (पूर्व अध्यक्ष), श्री सियाराम शिवहरे एडवोकेट (पूर्व सचिव), श्री  ब्रजमोहन गुप्ता (मोहन प्रिंटिंग प्रेस) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। 
कार्यक्रम में सर्वश्री मुन्नालाल शिवहरे, मुकेश शिवहरे, सरजू गुप्ता ‘काके’, अनूप शिवहरे, आकाश शिवहरे (शू ट्रेडर्स), अशोक गुप्ता (बालूगंज), चंद्रशेखर शिवहरे (पश्चिमपुरी), सीए दीपक शिवहरे (नार्थ ईदगाह कालोनी), राजेश शिवहरे (शाहजी दरबार), अमन गुप्ता (शाहजी दरबार), धीरज शिवहरे (आनंदपुरम) समेत बड़ी संख्या में  समाजबंधु उपस्थित रहे। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान