July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

संजय शिवहरे आगरा के वार्ड 24 (गढ़ी भदौरिया) से पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशी

by Som Sahu November 02, 2017  घटनाक्रमराजनीति 310

शिवहरे वाणी  नेटवर्क

आगरा।

आगरा नगर निगम के होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने पार्षद पद के प्रत्याशियों  की दूसरी सूची गुरुवार रात को जारी कर दी जिसमें वार्ड 24 (गढ़ी भदौरिया) से श्री संजय शिवहरे को प्रत्याशी बनाया है। श्री संजय शिवहरे का कांग्रेस से पुराना जुड़ाव रहा है, हालांकि क्षेत्र में उनकी छवि एक नेता के रूप  न होकर एक समाजसेवी के रूप में रही है। शिवहरे वाणी ने जब उनसे बात करनी चाही तो उन्होंने पार्टी की ओर से ऐसी कोई औपचारिक जानकारी मिलने से इनकार किया। जबकि, रात को सभी समाचार-पत्रों को कांग्रेस के लेटरपैड पर जारी की गई सूची में उनका नाम शामिल है। श्री संजय शिवहरे ने कहा कि इसकी औपचारिक सूचना मिलने पर ही वह कुछ कह सकेंगे। श्री संजय शिवहरे गढ़ी भदौरिया में रहते हैं और लोहामंडी में उनकी आटे की एजेंसी है। साथ ही एक सेवाकेंद्र भी चलाते हैं जहां विभिन्न प्रमाणपत्र व दस्तावेज बनाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शख्सियत

अनोखा रिकार्ड बनाकर गिनीज बुक मं दर्ज होंगे फिल्म

वुमन पॉवर

कामिनी शिवहरेः शर्मीली बहू..बन गई ‘बाहुबली’

वुमन पॉवर

रेनू गुप्ता-ए ‘ब्यूटी विद ब्रेन एंड ब्रेवरी’

समाज

सॉरी प्रोफेसर साहब..हमसे वो लम्हा ‘छिन’ गया

समाचार

क्योंकि अब बहुएं नहीं, बेटियां हैं वो; सहस्त्रबाहु जयंती

समाचार

नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक ताकत का अहसास करा