August 5, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

स्व.श्री सुरेशचंद्र शिवहरे की उठावनी 23 दिसंबर को

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेशचंद्र शिवहरे का अंतिम संस्कार शनिवार को ताजगंज स्थित श्मशानघाट पर गमगीन माहौल में हुआ। सर्वसमाज के लोग इस दौरान वहां मौजूद रहे। उठावनी 23 दिसंबर रविवार को सांय 3 से 4 बजे के बीच पुलिसलाइन स्थित भारद्वाज आश्रम (हरिया की बगीची) पर होगी। 

admin

श्री सुरेशचंद्र शिवहरे मंदिर श्री दाऊजी महाराज की वर्तमान प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रहे थे लेकिन कुछ समय से बीमार होने के चलते उन्होंने इस जिम्मेदारी से स्वयं को मुक्त कर लिया था। मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति, मंदिर श्री राधाकृष्ण समिति और शिवहरे समाज एकता परिषद ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मृदुभाषी और बेहद विनम्र श्री सुरेशचंद्र शिवहरे के बारे में खास बात यह थी कि वह किसी भी सामाजिक मंच पर अपनी सहमति अथवा असहमति को मजबूती से व्यक्त करते थे, और पूरी तार्किकता के साथ सही व गलत का निर्धारण करते थे। 
मूल रूप से नाई की मंडी में हल्कामदन के रहने वाले श्री सुरेशचंद्र शिवहरे पुत्र स्व. रामनाथ शिवहरे एक कुशल व्यवसायी और शू ट्रेड व होटल इंडस्ट्री में वह एक कामयाब नाम थे। व्यावसायिक एवं सामाजिक क्षेत्र में वह अपने छोटे भाइयों सर्वश्री महेश कुमार शिवहरे, राकेश कुमार शिवहरे और अशोक कुमार शिवहरे (अस्सो भाई)  के लिए भी प्रेरणा के स्रोत रहे। अशोक कुमार शिवहरे वर्तमान में मंदिर श्री राधाकृष्ण समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। श्री सुरेशचंद्र शिवहरे अपने पीछे दो पुत्रों आशीष शिवहरे एवं अन्नू शिवहरे के भरे-पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आगरा और फिरोजाबाद के मेधावी बच्चों का होगा सम्मान,

समाचार

प्रो श्यामबाबू शिवहरे पंचतत्व में विलीन…उठावनी आज

समाचार

युवा व्यवसायी श्री दीपक शिवहरे का निधन… उठावनी आज

समाचार

श्री ज्ञानचंद्र शिवहरे की उठावनी 16 जून को भारद्वाज

समाचार

अमित गुप्ता शिवहरे की उठावनी निरस्त

समाचार

…इसलिए सपा में शामिल हुए आगरा के दर्जनभर शिवहरे