August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा और फिरोजाबाद के मेधावी बच्चों का होगा सम्मान, 10 अक्टूबर तक दर्ज कराएं नाम

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
शिवहरे समाज एकता परिषद आगामी 25 अक्टूबर को दशहरा के दिन समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित करेगी। पात्र बच्चों से 10 अक्टूबर तक प्रविष्टियां मांगी गई हैं। इस संबंध में शिवहरे समाज एकता परिषद की बीते रोज हुई ऑनलाइन मीटिंग में समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
अध्यक्ष अंशुल शिवहरे ने बताया है कि शिवहरे समाज एकता परिषद की ओर से प्रत्येक वर्ष मेधावी छात्र-छात्रा समारोह आयोजित किया जाता रहा है। लेकिन, किन्हीं कारणों से गत वर्ष यह आयोजन नहीं हो सका था। लिहाजा, गत वर्ष के उन मेधावी बच्चों को भी इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा, जिनकी प्रविष्टियां गत वर्ष प्राप्त हुई थीं। उन्होंने बताया कि आगरा और फीरोजाबाद के जिन बच्चों ने इस वर्ष सीबीएसई और आईसीएससी की परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए है, या यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें परिषद की ओर से सम्मानित किया जाएगा। सभी पात्र छात्र-छात्राएं आगामी 10 अक्टूबर तक 9045570584 (अंशुल शिवहरे) अथवा 9760885433 (अमित शिवहरे) या 9045668584 (वरुण शिवहरे) पर कॉल करके या व्हाट्सएप के माध्यम से मार्कशीट के साथ अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकते हैं। 
परिषद के संयोजक अमित शिवहरे ने बताया कि इस बार सम्मान समारोह कोविड-19 की गाइडलाइंस के अनुरूप सूक्ष्म और साधारण रूप में रखा गया है। समारोह में केवल सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ही आमंत्रित किया जाएगा, ताकि मंदिर परिसर में अधिक भीड़ न रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जा सके। इसी लिहाज से अतिथियों की सूची भी काफी समिति होगी। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे की उपस्थिति समारोह को गरिमा प्रदान करेगी। परिषद की ऑनलाइन बैठक में सुगम शिवहरे, लकीराज शिवहरे, वरुण शिवहरे, हिमांशु गुप्ता, डा. गौरव गुप्ता, अंकुर गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता लालाभाई आदि ने भाग लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

प्रो श्यामबाबू शिवहरे पंचतत्व में विलीन…उठावनी आज

समाचार

युवा व्यवसायी श्री दीपक शिवहरे का निधन… उठावनी आज

समाचार

श्री ज्ञानचंद्र शिवहरे की उठावनी 16 जून को भारद्वाज

समाचार

अमित गुप्ता शिवहरे की उठावनी निरस्त

समाचार

…इसलिए सपा में शामिल हुए आगरा के दर्जनभर शिवहरे

समाचार

दाऊजी मंदिर समिति का नया अध्यक्ष कौन…दो अक्टूबर को