August 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

हिना जायसवाल बनीं भारतीय वायु सेना की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर

शिवहरे वाणी नेटवर्क/एजेंसी
नई दिल्ली/चंडीगढ़।
चंडीगढ़ की हिना जायसवाल ने भारतीय वायुसेना की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर होने का गौरव हासिल किया है। अब तक वह बेंगलुरू में येलाहांका एयरबेस की 112वीं हेलीकॉप्टर यूनिट में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के रूप में तैनात थीं। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया, “फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल ने येलाहांका वायु सेना स्टेशन में कोर्स पूरा करने के बाद पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बनकर इतिहास रच दिया है।”
फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर हिना जरूरत पड़ने पर सियाचिन ग्लेशियर की बर्फीली ऊचाइयों से लेकर अंडमान के सागर में वायु सेना की ऑपरेशनल हेलीकॉप्टर यूनिट्स पर तैनात होंगी। हिना जायसवाल वायुसेना की इंजीनियरिंग शाखा में पांच जनवरी 2015 को सैनिक के रूप में भर्ती हुईं थीं। उन्होंने फ्लाइट इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में शामिल होने से पहले फ्रंटलाइन सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दस्ते में फायरिंग टीम की प्रमुख और बैटरी कमांडर के तौर पर काम किया। हिना का फ्लाइट इंजीनियरिंग का कोर्स 15 फरवरी को पूरा हुआ। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार,  “छह महीनों के पाठ्यक्रम के दौरान हिना ने अपने पुरुष प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रशिक्षण लेते हुए अपनी प्रतिबद्धता, समर्पण और दृढ़ता का प्रदर्शन किया।”

admin
हिना की स्कूलिंग चंडीगढ़ में ही हुई और यहीं पंजाब यूनिवर्सिटी से उन्होंने इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। हिना का कहना है कि पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बनने की उनकी उपलब्धि सपना पूरा होने जैसी है क्योंकि वह बचपन से ही सैनिकों की वेषभूषा पहनने और पायलट के तौर पर उड़ने के लिए प्रेरित होती थी। हिना ने कहा, “मैं विमानन में अपने काम को लेकर उत्साहित हूं और काम के दौरान आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हूं।”

admin
हिना के पिता डीके जायसवाल ने बताया कि उनकी बेटी भारतीय वायुसेना में फ्लाइट इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम में एप्लाई करने वाली पहली महिला अधिकारी थी। हमारा पूरा परिवार इस निर्णय में उसके साथ था। डीके जायसवाल डिफेंस एकाउंट्स के प्रमुख नियंत्रक कार्यालय से वरिष्ठ ऑडीटर के पद से बीते वर्ष ही रिटायर हुए हैं। उनका परिवार 1980 से चंडीगढ़ में रह रहा है।
हिना की मां अनीता जायसवाल गृहणी हैं और बेटी की उपलब्धि पर उन्हें नाज है। भारतीय वायु सेना ने 1993 से ऑफीसर कैडर में महिलाओं को भी शामिल किया और कई महिलाओं को सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर के पायलटों के तौर पर शामिल किया। पुरुष सैनिकों की अधिकता वाली फ्लाइट इंजीनियर ब्रांच को 2018 में महिला अधिकारियों के लिए भी खोल दिया गया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

सुबोध कुमार जायसवाल बन सकते हैं सीबीआई के नए

समाचार

Desh Ka Beta…यशस्वी जायसवाल ने पूरी की पिता की

समाचार

सुसाइड नोट में पत्रकार अजय जायसवाल की मौत की

समाचार

आईपीएस सुबोध कुमार राजयसवाल को महाराष्ट्र पुलिस की कमान

समाचार

आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल को महाराष्ट्र पुलिस की

समाचार

और बढ़ा दीजिये फासले..कोरोना पर चौंका देने वाली रिसर्च