August 3, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल को महाराष्ट्र पुलिस की कमान

शिवहरे वाणी नेटवर्क/एजेंसी।
मुंबई
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं मुंबई के पुलिस आयुक्त सुबोध कुमार जायसवाल को गुरुवार को महाराष्ट्र पुलिस की कमान सौंपी गई है। उन्हें महाराष्ट्र का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है, जबकि उनके स्थान पर संजय बारवे को मुंबई का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। आज गुरुवार को गृह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किए हैं।
1985 बैच के आईपीएस अधिकारी जायसवाल बीते वर्ष जुलाई में मुंबई पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया था। मुंबई पुलिस आयुक्त बनने से पहले वह कैबिनेट सचिवालय में बतौर अतिरिक्त सचिव कार्यरत थे। वह लंबे समय तक रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) से भी जुड़े रहे। कई महत्वपूर्ण मामलों की जांचों में भी शामिल रहे हैं। कई करोड़ रुपये के जाली स्टंप पेपर घोटाले की जांच करने वाले विशेष दल के वह प्रमुख थे। वह एटीएस में डीआईजी भी रह चुके हैं। 
साल 2006 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले की जांच भी जायसवाल ने ही की थी। यही नहीं, जायसवाल गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान एंटी-नक्सल ऑपरेशन्स के लिए भी चर्चित रहे।  22 सितंबर, 1962 को जन्मे सुबोध कुमार जायसवाल ने चंडीगढ़ के डीएवी कालेज से इंग्लिश से स्नातक किया और पंजाब यूनीवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली। वह 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी गिनती देश के योग्यतम आईपीएस अधिकारियों में की जाती है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

सुबोध कुमार जायसवाल बन सकते हैं सीबीआई के नए

समाचार

Desh Ka Beta…यशस्वी जायसवाल ने पूरी की पिता की

समाचार

सुसाइड नोट में पत्रकार अजय जायसवाल की मौत की

समाचार

हिना जायसवाल बनीं भारतीय वायु सेना की पहली महिला

समाचार

आईपीएस सुबोध कुमार राजयसवाल को महाराष्ट्र पुलिस की कमान

समाचार

और बढ़ा दीजिये फासले..कोरोना पर चौंका देने वाली रिसर्च