August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

लोकतंत्र सेनानी श्री चंद्रभान शिवहरे की उठावनी 25 सितंबर को सायं 4 बजे से

उठावनी सूचनाः-
हमारे पूज्य पिता श्री चंद्रभान जी (लोकतंत्र रक्षक सेनानी) का निधन सोमवार दिनांक 23.09.2019 को हो गया है। उठावनी बुधवार दिनांक 25.09.2019 को सायं 4 से 5 बजे तक जैन धर्मशाला, जोगीदार कटरा, ताजगंज, आगरा पर होगी। 
शोकाकुलः-
श्रीमती सत्यवती देवी (धर्मपत्नी)
संदीप-अनीता, राजीव-कीर्ति (पुत्र-पुत्रवधु)
अर्चना-शिवकुमार, सीमा-राजेश, शैली-अभिषेक (पुत्री-दामाद)
दीपांशी, अदिती (नातिनी). अनमोल, प्रशांत (नाती)
एवं समस्त बरदौनीया परिवार। 

—————-

लोकतंत्र सेनानी श्री चंद्रभान शिवहरे नहीं रहे.. अंतिम यात्रा आज पूर्वाहन 11 बजे

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
लोकतंत्र सेनानी श्री चंद्रभान गुप्ता पुत्र स्व. श्री लज्जाराम शिवहरे का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे और कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास 9/90 गल्ला मंडी ताजगंज से विद्युत शवदाह ग्रह के लिए प्रस्थान करेगी। 
श्री चंद्रभान गुप्ता को तीन दिन पहले ब्रेन हैमरेज हो गया था। वह आवास विकास कालोनी स्थित दीक्षा अस्पताल में भर्ती थे। तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें बीते रोज शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार तड़के 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री चंद्रभान गुप्ता आबकारी ठेकेदार थे और राजनीति में भी सक्रिय रहे। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा इमरजेंसी लागू किए जाने के विरोध में वह जेल भी गए थे। वह अपने पीछे पत्नी सत्यवती शिवहरे और दो पुत्रों संदीप शिवहरे और राजीव शिवहरे के परिवारों को बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी दो विवाहित पुत्रियां अर्चना और सीमा हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आगरा और फिरोजाबाद के मेधावी बच्चों का होगा सम्मान,

समाचार

प्रो श्यामबाबू शिवहरे पंचतत्व में विलीन…उठावनी आज

समाचार

युवा व्यवसायी श्री दीपक शिवहरे का निधन… उठावनी आज

समाचार

श्री ज्ञानचंद्र शिवहरे की उठावनी 16 जून को भारद्वाज

समाचार

अमित गुप्ता शिवहरे की उठावनी निरस्त

समाचार

…इसलिए सपा में शामिल हुए आगरा के दर्जनभर शिवहरे