March 7, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

मिसाल बनेगी प्रदीप जायसवाल और प्रज्ञा की शादी…19 के चुनाव में रग लाएगी यह कोशिश

शिवहरे वाणी नेटवर्क
शाजापुर।
मध्य प्रदेश के  शाजापुर में युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार जायसवाल की शादी के बड़े चर्चे हैं। जमाने की इस भेड़चाल में आधुनिक विचारों, सादगी और सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना को जीवन में किस प्रकार उतारा जाता है, कोई प्रदीप जायसवाल से पूछे। कल (7 मई) को वह सादगीपूर्ण शादी समारोह में दुल्हन प्रज्ञा राय के साथ दहेज रहित विवाह कर समाज में एक आदर्श प्रस्तुत करेंगे। सात फेंरों के साथ मतदान की शपथ भी लेंगे। उन्होंने शादी के निमंत्रण पत्र पर भी मतदान अवश्य करने की अपील छपवाई है। प्रदीप जायसवाल लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपने प्रयास 19 मई तक जारी रखेंगे, जब देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। उन्हें भरोसा है कि उनकी कोशिश रंग लाएगी। कम से कम उनके मित्रों, रिश्तेदारों और संबंधियों को तो हर हाल में मतदान करने को प्रेरित करेगी।

admin
प्रदीप जायसवाल ने जब अपने सास-ससुर श्री जगदीश राय एवं श्रीमती किरण राय से खर्चीले तामझाम से दूर रहते हुए दिन में ही शादी करने का आग्रह किया, तो एकबारगी तो वह चौंक गए। आज जबकि शादियों में शोशेबाजी की होड़ लगी हुई है,  वरपक्ष की ओर से वधुपक्ष पर अच्छी से अच्छी शादी करने की शर्तें रखी जाती हैं, ऐसे में शादी में कम खर्च करने के दामाद के आग्रह ने बेटी के बेहतर भविष्य को लेकर उन्हें आश्वस्त कर दिया। प्रदीप जायसवाल के पिता श्री विक्रम सिंह जायसवाल और माताजी श्रीमती पवित्रा जायसवाल ने भी बेटे की इच्छा का सम्मान किया। बारात 7 मई को शाजापुर से 5 किलोमीटर दूर शुजानपुर के लिए रवाना होगी, जहां दोपहर को बेहद सादे समारोह दहेज रहित आदर्श विवाह समारोह में प्रदीप जायसवाल और प्रज्ञा राय अग्नि के सात फेरे लेकर एक सुखद वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे।

admin
गायत्री परिवार से जुड़े प्रदीप जायसवाल की शादी का इनविटेशन कार्ड बंटने के साथ ही पूरे शाजापुर में उनकी पहल चर्चा का केंद्र बन गई। प्रशासन अधिकारियों तक यह बात पहुंची तो उन्होंने भी इसे सराहा। बीते रोज रविवार को गायत्री परिवार की रीति-रिवाजों के अनुरूप प्रदीप जायसवाल के यहां दीपयज्ञ और महिला संगीत का आयोजन हुआ तो प्रशासनिक अधिकारियों ने वहां पहुंचकर लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की शपथ दिलाई। 
एक निजी स्कूल में अध्यापन कार्य कर रहे प्रदीप जायसवाल ने शिवहरे वाणी से बातचीत में कहा कि मताधिकार लोकंतंत्र में आमजन को दिया गया सबसे बड़ा राजनीतिक अधिकार है जो उन्हें सरकार चुनने की शक्ति प्रदान करता है। इसीलिए लोकतंत्र की सफलता तभी सुनिश्चित होगी जब लोग अपने मताधिकार को लेकर जागरूक होगे और अधिक से अधिक मतदान करेंगे। 
गायत्री शक्तिपीठ में जिला युवा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रदीप जायसवाल का मानना है कि सादगी से बेहतर कोई गहना और श्रृंगार नहीं। यह बात सिर्फ कहने भर को नहीं है। बीते दिनों अपने सगाई समारोह में प्रदीप जायसवाल और उनकी मंगेतर प्रज्ञा राय ने किसी प्रकार के गहने नहीं पहने थे, बल्कि गले में ताजे फूलों के हार उन दोनों के व्यक्तित्व को चमका और महका रहे थे। कल शादी समारोह में डीजे और फिल्मी धुनों पर संगीत के बजाय गायत्री मंत्रों का उच्चारण सुनाई देगा। 
प्रदीप बताते हैं, सामाजिक चेतना के इस तरह के कार्यक्रमों की प्रेरणा उन्हें उन्हें गायत्री परिवार से मिलती है। शाजापुर में गायत्री परिवार के किसी भी कार्यक्रम में प्रदीप जायसवाल की अहम भूमका रहती है। प्रदीप ने शिवहरे वाणी को बताया कि इसी तरह के कार्यक्रमों के जाते रहने के कारण मैंने भी अपनी शादी में कोई जागरूकता पहल करने का विचार किया, और यकीन नहीं हो रहा है कि इश छोटी सी पहल को पूरे देश मे लोर सराह रहे हैं।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video