August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

युवा व्यवसायी श्री दीपक शिवहरे का निधन… उठावनी आज शाम 4 बजे सिकंदरा में

उठावनी

मेरे प्रिय पुत्र दीपक शिवहरे पुत्र स्व. सुरेशचंद्र शिवहरे का निधन मंगलवार 11 जून को हो गया है। उठावनी आज बुधवार 12 जून को शाम 4 से 5 बजे पुष्पांजलि वाटिका कालोनी, सिकंदरा के पार्क में होगी। 

शोकाकुलः

श्रीमती कमलेश शिवहरे (मां), श्रीमती गीता शिवहरे (पत्नी), युवराज एवं कार्तिक (पुत्रगण)

निवासः-14, पुष्पांजलि वाटिका कालोनी, सिकंदरा आरओबी के पास, सिकंदरा, आगरा। 

————-

 

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
सिकंदरा स्थित पुष्पांजलि वाटिका निवासी कारोबारी श्री दीपक शिवहरे पुत्र स्व. श्री सुरेशचंद्र शिवहरे का आकस्मिक निधन हो गया है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे उन्हें हार्टअटैक पड़ा था। शाम को ताजगंज स्थित श्मशानघाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उठावनी बुधवार, 12 जून को पुष्पांजलि वाटिका कालोनी के पार्क में शाम 4 से 5 बजे तक होगी। 
52 वर्षीय श्री दीपक शिवहरे काफी समय से डायबिटीज से पीड़ित थे। करीब आठ महीने पहले उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक हुआ था, जिसके बाद उन्होंने काफी तेजी से रिकवर भी कर लिया था। मंगलवार 11 जून को सुबह करीब पांच बजे सोकर उठने के बाद उन्होंने रोज की भांति घर की छत पर चहलकदमी की। इसी दौरान उन्हें फिर से साइलेंट हार्ट अटैक हुआ। पत्नी श्रीमती गीता शिवहरे और उनके मित्र श्री प्रमोद शिवहरे आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्री दीपक शिवहरे मृदुभाषी. हसमुख और आकर्षक व्यक्तित्व वाले शख्स थे। उनके निधन के समाचार से सभी मित्र और परिचित अवाक रह गए। वह अपने मां श्रीमती कमलेश शिवहरे, पत्नी श्रीमती गीता शिवहरे और दो पुत्रों युवराज (13 वर्ष) एवं कार्तिक (12 वर्ष) को बिलखता छोड़ गए हैं। 
श्री दीपक शिवहरे आगरा में गुजरे जमाने के जाने-माने समाजसेवी और व्यवसायी स्व. श्री प्यारेलालजी के सबसे छोटे पुत्र स्व. श्री सुरेशचंद्र शिवहरे के इकलौते पुत्र थे। वह पिछले काफी समय से सिकंदरा आरओबी के नीचे स्थित पुष्पांजलि वाटिका में मकान संख्या-14 में परिवार के साथ रह रहे थे। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आगरा और फिरोजाबाद के मेधावी बच्चों का होगा सम्मान,

समाचार

प्रो श्यामबाबू शिवहरे पंचतत्व में विलीन…उठावनी आज

समाचार

श्री ज्ञानचंद्र शिवहरे की उठावनी 16 जून को भारद्वाज

समाचार

अमित गुप्ता शिवहरे की उठावनी निरस्त

समाचार

…इसलिए सपा में शामिल हुए आगरा के दर्जनभर शिवहरे

समाचार

दाऊजी मंदिर समिति का नया अध्यक्ष कौन…दो अक्टूबर को