August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

छत्तीसगढ़ः विष्णुदेव कैबिनेट में शामिल होंगे श्याम बिहारी जायसवाल ; मनेंद्रगढ़ से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए

रायपुर।
छत्तीसगढ़ की मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक श्याम बिहारी जायसवाल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव के कैबिनेट में शामिल किया गया है। शुक्रवार 22 दिसंबर को वह 8 अन्य विधायकों के साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे।
बता दें कि मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले की मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस के प्रत्याशी रमेश सिंह को 11880 वोटों से चुनाव हराया था। श्याम बिहारी जायसवाल दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले वह 2013 में पहली बार मनेंद्रगढ़ विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए। 2014-15 में वह विधानसभा की ‘सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति’के सदस्य रहे थे।


पेशे से राइस मिलर श्याम बिहारी जायसवाल के पिता का नाम स्व. सूरजदीन जायसवाल हैं। उनका का जन्म 1 अक्टूबर 1976 को कोरिया जिले के रतनपुर में हुआ था। उन्होंने एमएससी रसायन शास्त्र विषय से कर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शिक्षा हासिल की है। उनका विवाह 26 अप्रैल 1998 को कांति जायसवाल के साथ हुआ था। उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। श्याम बिहारी जायसवाल के बारे में खास बात यह है कि पिछला विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद जनता से अपना जुड़ाव उन्होंने बनाए रखा। वह अपने क्षेत्र के लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं और इस बार जनता ने उन्हंा अच्छे खासे मतों से जिताकर विधानसभा में पहुंचाया। श्याम बिहारी जायसवाल आम लोगों के बीच आम व्यक्ति जैसा व्यवहार कायम रख पाने में जाने माने जाते हैं। वह जनता से सीधा संवाद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

काशी में जुटा ‘कलचुरी महाकुंभ’; ‘एक नाम एक पहचान’

शिक्षा/करियर

झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;

समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय

शिक्षा/करियर, समाचार

स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने

समाचार, समाज

झांसी के कलचुरी समाज से रूबरू हुए मंत्री दिलीप