August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

दुखदः छतरपुर के क्रशर कारोबारी श्री कैलाश राय की धर्मपत्नी श्रीमती हेमलता राय उर्फ डॉली का आगरा में निधन; मायके में पड़ा हार्टअटैक

आगरा।
छतरपुर के प्रतिष्ठित स्टोन क्रशर एवं कोल्ड स्टोरेज कारोबारी और समाजसेवी श्री कैलाश राय की धर्मपत्नी श्रीमती हेमलता राय उर्फ डॉली (पुत्रवधु श्री रामसेवक राय, हरपालपुर वाले) का आगरा में निधन हो गया है। 56 वर्षीय श्रीमती हेमलता को 5 दिन पहले हार्टअटैक हुआ था जिसके बाद परिवारीजन उन्हें छतरपुर से सीधे दिल्ली के एक जाने-माने अस्पताल ले गए जहां उनके हृदय में स्टंट डाले गए थे। बीते रोज दिल्ली के अस्पताल से छुट्टी मिलने पर वह स्वास्थ्य लाभ के लिए आगरा में शास्त्रीपुरम स्थित अपने भाई के घर आ गई थीं। यहां बुधवार, 7 फरवरी 2024 की सुबह स्नान करने के बाद उनके दिल में बहुत तेज दर्द उठा। परिवारीजन तत्काल उन्हें रैनबो अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान दोपहर करीब 3.30 बजे उनका निधन हो गया। चिकित्सकों के मुताबिक, उन्हें बहुत तीव्र ह्रदयाघात हुआ था और यह उनका तीसरा हार्टअटैक था। देर शाम छह बजे परिवारीजन उनके पार्थिव शरीर को छतरपुर ले गए जहां गुरुवार, 8 फरवरी 2024 को पूर्वाह्न 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि श्रीमती हेमलता राय उर्फ डॉली आगरा में नाई की मंडी निवासी स्व. पन्नालाल शिवहरे की पौत्री थीं, उनके बड़े पुत्र स्व. श्री सतीशचंद्र शिवहरे की पुत्री थीं।
शोकाकुल परिवारः-
कैलाश राय (पति)
शिवि राय, पूजा राय (पुत्रियां)
मायका पक्षः-
पंकज गुप्ता-नीलम गुप्ता, मोहित गुप्ता-नीती गुप्ता (भाई-भाभी
कृष्णलोक अपार्टमेंट, शास्त्रीपुरम, आगरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

काशी में जुटा ‘कलचुरी महाकुंभ’; ‘एक नाम एक पहचान’

शिक्षा/करियर

झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;

समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय

शिक्षा/करियर, समाचार

स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने

समाचार, समाज

झांसी के कलचुरी समाज से रूबरू हुए मंत्री दिलीप