June 19, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

मां को नमनः स्व. श्रीमती संतोष देवी गुप्ता का पांचवां पुण्य-स्मरण;

स्व. श्रीमती संतोष देवी गुप्ता
(पत्नी स्व. श्री ओमप्रकाश गुप्ता)
22.12.1947- 27.03.2019


दुःख थे पर्वत, राई अम्मा
कभी हारी नहीं लड़ाई अम्मा।
सभी पराये हो जाते हैं
कभी होती नहीं पराई अम्मा।

धार्मिक मगर तार्किक, सबकी चिंता करने वाली मगर निडर, दयालु और करुणामयी मगर दृढ़ विचारों वाली…। ऐसी अदभुत् शख्सियत हमारी मां श्रीमती संतोष देवी की आज 27 मार्च को पांचवी पुण्यतिथि है। शिक्षा जगत हो या सामाजिक क्षेत्र, मां ने हर जगह एक एक्टीविस्ट की भूमिका निभाई। फिरोजाबाद में घरेलू महिलाओं को संगठित कर समाज और राजनीति में सक्रिय करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। एक स्कूल संचालिका और अध्यापिका के तौर पर आपने हमेशा गरीब परिवारों की बच्चियों की शिक्षा को प्राथमिकता दी। और घर में, हम बच्चों के लिए आप एक आदर्श मां थीं जो हमारी पढ़ाई-लिखाई को लेकर सख्त थीं, तो हमारी जरूरतों को लेकर उतनी ही सजग और फिक्रमंद। आपने हमें संघर्ष करने, स्वाभिमान के साथ निडरता से जीवन जीने के संस्कार दिए, हमें अच्छी सोच और अच्छी भाषा दी। हम आज जो कुछ हैं, आपके दिए संस्कारों और आपकी ट्रेनिंग की बदौलत हैं। आज आपको गए पांच वर्ष हुए, लेकिन आपकी स्मृतियां आज भी हमें प्रेरित करती हैं। हम सब आपके बच्चे आपकी पुण्य स्मृतियों को शत-शत नमन करते हैं।
हम हैं आपके-
शोकाकुलः-
सुशील गुप्ता ‘बबलू’-संतोष गुप्ता
कमल गुप्ता एडवोकेट-अल्का गुप्ता
अध्यक्ष-शिवहरे समाज एकता समिति, फिरोजाबाद/प्रेसिडेंट-इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स एसोसिएशन, फिरोजाबाद एवं को चेयरमैन, संभागीय कर आय़ुक्त फोरम, फिरोजाबाद-मैनपुरी

मुकेश गुप्ता-अनीता गुप्ता अहमदाबाद (पुत्र-पुत्रवधु)
हिमांशु गुप्ता-प्रिया मोहिनी (पौत्र-पौत्रवधु)
तरुण गुप्ता, एडवोकेट वरुण गुप्ता, निखिल गुप्ता, चिराग गुप्ता (पौत्रगण)
आकांक्षा-आशीष गुप्ता, शैलजा-सूरज अग्रवाल (पौत्री-दामाद)
सुधीर गुप्ता-सीमा गुप्ता (भतीजा-वधु)
निवासः- ए-8.ए-9, केआर नगर, स्ट्रीट नंबर-4, महर्षिपुरम (गुरु का ताल के पीछे), सिकंदरा, आगरा।
संपर्कः-9412265524, 8755674125
प्रतिष्ठानः
के.वी.जी. एंड कंपनी, मोतीलाल नेहरू रोड, विजय नगर, आगरा।
के.के.जी. एंड कंपनी, सदर बाजार, फिरोजाबाद।
गणेश मांटेसरी स्कूल, नई बस्ती, फिरोजाबाद।
शिवहरे किराना मर्चेंट, बजरिया बाजार, फिरोजाबाद।
व्रिजर फाइनेंस कंपनी, संजय पैलेस, आगरा।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा की यूपी इकाई का

    समाचार, समाज

    कलचुरी समाज के टॉपर्स को अपने यहां निःशुल्क उच्च

    समाचार, समाज

    श्री शिवचरण हाडा को राजस्थान हैहयवंशी कलाल महासभा की

    समाचार

    आगराः श्रीमती शीला शिवहरे (पत्नी स्व. श्री राधेश्याम शिवहरे)

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर निवासी श्रीमती कमलेश शिवहरे का निधन; अंतिम

    समाचार

    राधाकृष्ण मंदिर में लगेगी ‘हुनर की क्लास’; शिवहरे सशक्त