September 20, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर

जब घर से स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर लाईं शिवहरे महिलाएं; राधाकृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया गणगौर महोत्सव

आगरा।
शिवहरे सशक्त महिला मंडल की महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व ‘गणगौर’ परंपरागत तरीके से मनाया। समाज की धरोहर राधाकृष्ण मंदिर में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में ‘माता रानी’ के भजन-कीर्तन भी किए। जब भोग लगाने की बारी आई तो घर में बने एक से बढ़कर एक शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों की लाइन लग गई।

शिवहरे सशक्त महिला मंडल का यह दूसरा कार्यक्रम था जिसमें शिवहरे समाज की महिलाओं ने सामूहिक भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ गणगौर पूजन के साथ हुआ, जिसमें महिलाओं ने मां पार्वती और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर सुहाग का सामान अर्पित किया। इसके बाद महिलाओं ने मातारानी के भजन-कीर्तन किए। अध्यक्ष कविता रवि गुप्ता ने ढोलक संभाली, जिसकी थाप पर सभी ने माता रानी के एक से बढ़कर एक भजन व कीर्तन गाए। कार्यक्रम के दौरान सोलह श्रृंगार स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें रजनी वीरेंद्र गुप्ता को प्रथम स्थान और दीपाली मोहित शिवहरे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेताओं को उपहार स्वरूप पर्स भेंट किए गए। कार्यक्रम मे महिलाओं ने अन्य मनोरंजक गेम्स भी खेले।

अंत में महिलाओं ने भगवान का भोग लगाकर सामूहिक भोज का आनंद लिया। खास बात यह है कि इस बार सभी महिलाओं को चार-चार का ग्रुप बनाकर अपने घर से कोई एक व्यंजन बनाकर लाना था। इस पर महिलाएं फ्रूट चाट, ढोकला, समोसा, कोल्ड ड्रिंक्स, पूड़ी-सब्जी, रसगुल्ला जैसे तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन घर से लेकर पहुंची थीं। महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे की पाक-कला की मुक्त कंठ प्रशंसा की। सभी महिलाओं ने सुंदर आयोजन की परिकल्पना के लिए अध्यक्ष श्रीमती कविता रवि गुप्ता का आभार जताया।


कार्यक्रम में कंचन गुप्ता, शैलजा गुप्ता, गीता गुप्ता, भावना शिवहरे, शिल्पी गुप्ता, रितु गुप्ता, चंचल शिवहरे, गुंजन शिवहरे, अनुपमा गुप्ता, साधना शिवहरे, मोहिनी गुप्ता, रेखा गुप्ता, रिंकी शिवहरे, प्रीति शिवहरे, जागृति गुप्ता, रीमा गुप्ता, स्वाति शिवहरे, रचना गुप्ता, ज्योति शिवहरे, रजनी शिवहरे, काजल शिवहरे, आरती गुप्ता, नंदिनी गुप्ता, सपना शिवहरे समेत खासी संख्या में शिवहरे समाज की महिलाओं ने भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

नाई की मंडी के गणेश पंडाल में पहुंचे स्थानीय

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;

समाचार, समाज

उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न’ और

समाचार

दुखदः आगरा के श्री निर्मल शिवहरे का मुंबई में

वुमन पॉवर, समाचार, साहित्य/सृजन

दीपा के गणपति का अलग ही स्वैग; सात साल