September 20, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

फिरोजाबाद: चंद्रवार गेट से धूमधाम से विदा हुईं मातारानी; लगातार दूसरे वर्ष शिवहरे समाज का दुर्गा मंडप

फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद में चंद्रवार गेट पर भाजपा नेता श्री सुगम शिवहरे परिवार की ओर से लगातार दूसरे वर्ष नवरात्र पर मातारानी की स्थापना की गई जिसमे स्वजातीय बंधुओं ने पूर्ण श्रद्धा और आस्था से भागीदारी की। इस दौरान पूरे नवरात्र सुबह-शाम मातारानी की पूजा अर्चना के साथ ही हर शाम आकर्षक कार्यक्रमों से पंडाल में रौनक बनी रही। दशहरा को मातारानी का विसर्जन बड़े धूमधाम से किया गया।

दुर्गा पंडाल की व्यवस्थाओं में शिवहरे परिवार को क्षेत्रवासियों और मार्केट के व्यापारियों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। हर शाम माता का मंडप रंगारंग प्रस्तुतियों से गुलजार रहा। दशहरा पर धूमधाम से मातारानी की विदाई की गई। इस दौरान महिलाओं ने जमकर रंग खेला की मस्ती की। आतिशबाजी के धूमधड़ाकों के साथ मातारानी के डोले ने यमुना के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में कई जगह मातारानी के डोले का स्वागत किया गया, मातारानी की आरती की गई। अंत में यमुना में मातारानी का विसर्जन किया गया।

माता रानी के डोले के साथ गीता शिवहरे, कंचन शिवहरे, सुनीता शिवहरे, वंदना शिवहरे, दीपिका शिवहरे, मीरा गुप्ता, मुस्कान शिवहरे, अविका शिवहरे, मितासी शिवहरे, सीते, ख़ुशी, अभिनव शिवहरे, अंशुल गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, आरव शिवहरे, मयंक, हर्ष गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, अनेक सिंह, चित्रांश, सुगम शिवहरे (लवली ),दीपक झा, रामेन्द्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजीव गुप्ता, विशाल शिवहरे, निगम शिवहरे, विक्रम शिवहरे, मौसम शिवहरे, राहुल, किशोर शिवहरे, अनिकेत, सौरभ समेत कई लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;

समाचार, समाज

उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न’ और

समाचार

दुखदः आगरा के श्री निर्मल शिवहरे का मुंबई में

वुमन पॉवर, समाचार, साहित्य/सृजन

दीपा के गणपति का अलग ही स्वैग; सात साल

समाचार, समाज

भोपाल के डा. एलएन मालवीय और रामशंकर शिवहरे को