August 1, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत; बलिया के रहने वाले थे 23 वर्षीय अभिनेता व मॉडल

मुंबई।
टीवी जगत के उभरते अभिनेता अमन जायसवाल की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बलिया के रहने वाले 23 वर्षीय अमन जायसवाल आज अपनी बाइक से ऑडिशन देने जा रहे थे, जागेश्वरी हाइवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्हें कामा अस्पताल ले जाया गया जहां आधे घंटे बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
अमन जायसवाल को टीवी सीरियल ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ से खास पहचान मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने लीड रोल किया था। यही नहीं, अमन जाययवाल ने हिस्टोरिकल ड्रामा ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ में मुक्ताबाई के पति यशवंत राव फड़से की चुनौतीपूर्ण भूमिका को भी बखूबी निभाया था। सरगुन मेहता के सीरियल उदारियां में वह एक अहम रोल में नजर आए थे। अच्छे लुक्स, आकर्षक पर्सनेल्टी और दमदार अभिनय को देखते हुए उन्हें भविष्य का स्टार माना जाता था।
अमन जायसवाल बलिया के रहने वाले थे और यहीं उनकी पढ़ाई-लिखाई भी हुई। अमन बचपन से अभिनेता बनने का सपना देखते थे लेकिन पिता (अशेष जायसवाल) उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे। ऐसे में अमन को अपनी मां (राखी जायसवाल) का साथ मिला जिनके सपोर्ट से वह सपना पूरा कर सके। अमन ने करियर की शुरुआत दिल्ली में मॉडलिंग से की और फिर वहां से मुंबई चले गए।
अमन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे, उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 66 हजार फालोअर्स थे। बीते दिनों उन्होंने अपने हैंडल पर नए साल पर वीडियो वीडियो शेयर कर लिखा था, ”नए सपनों और अनंत संभावनाओं के साथ 2025 में कदम रख रहा हूं।” लेकिन उन्हें भी क्या पता था कि उनकी उम्मीदों पर दुर्भाग्य का साया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;

समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय

शिक्षा/करियर, समाचार

स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने

समाचार, समाज

झांसी के कलचुरी समाज से रूबरू हुए मंत्री दिलीप

समाचार

द्वितीय पुण्य-स्मरणः स्व. श्री स्वतंत्र कुमार शिवहरे ‘लालाजी’

समाचार

फिरोजाबादः श्री राजकुमार शिवहरे की शोकसभा 29 जुलाई को