October 31, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

आगरा में भाजपा नेता गौरव गुप्ता के भाई के कारखाने से लाखों की चांदी और नगदी चोरी; पुलिस की नाक के नीचे बड़ी वारदात; सीसीटीवी कैमरे से मिले सुराग

आगरा।
बेखौफ चोरों ने बीती रात चांदी के कारखाने से लाखों की चांदी औऱ नगदी पार कर कोतवाली पुलिस को खुली चुनौती दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र में सेब का बाजार स्थित यह कारखाना ‘भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ’ के महानगर उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता (शिवहरे) के भाई राहुल गुप्ता का है। चोरी गई चांदी की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे से कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस ने आश्वस्त किया है कि चोरी का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
आगरा में ‘13/302 गुजराती पाड़ा, नाई की मंडी’ निवासी राहुल गुप्ता पुत्र श्री देवीदयाल गुप्ता का चांदी का कारखाना ‘कूंचा लाहौरीमल, सेब का बाजार’ में अशोक जैन की बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर है, जहां पॉलिशिंग का काम होता है। बीते रविवार (14 सितंबर) की शाम को वह रोज की तरह अपने कारखाने का ताला लगाकर घऱ चले गए थे। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के चलते कारखाना नहीं खोला। मंगलवार, 16 सितंबर को सुबह 7 बजे राहुल को एक परिचित ने फोन कर कारखाने के ताले टूटे पड़े होने की सूचना दी। राहुल कारखाने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर होश फाख्ता हो गए। कारखाने से पक्की चांदी करीब 28 किलो और चांदी की पायलें (कुल करीब 10 किलोग्राम) के अलावा एक लाख 80 हजार रुपए भी चोरी हो गए थे।
इसी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर शिव कुमार जोशी और रवि मोहन तिवारी की दुकानों के ताले भी टूटे पड़े थे। शिवकुमार जोशी की दुकान से एक लाख रुपये चोरी हुए, जबकि रवि मोहन तिवारी की दुकान में कोई सामान कम नहीं मिला। चोरी की खबर फैलते ही बाजार में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शिवकुमार जोशी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली जिसमें 15 सितंबर की शाम करीब पौने आठ बजे दो लड़के चोरी करते दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

कलचुरी समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया मउरानीपुर का

समाचार

राष्ट्रीय अध्यक्ष की शपथ से पहले झांसी को ‘कलचुरी

समाचार, समाज

अहमदाबाद में कलचुरी एकता का महाकुंभ बना ‘गरबा महोत्सव’;

समाचार

दुखदः श्री राजेंद्र सिंह चौकसे (सागर वाले) का आगरा

समाचार

AGRA… सज गई पप्पन की ‘मोहब्बत की दुकान’; उपवासी

समाचार, समाज

प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय अब हुए डा. अशोक राय;